इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले फिर बम धमकी, महापौर सचिवालय समेत 4 जगहों पर मिले ई-मेल

इंदौर। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में प्रस्तावित लाइव कॉन्सर्ट से पहले बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय समेत चार स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी वाले ई-मेल मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

ताजा धमकी भरे ई-मेल तीन बैंकों और महापौर सचिवालय को भेजे गए थे। इससे पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को भी धमकी मिल चुकी है।

देवास के युवक की हैक ई-मेल आईडी का हुआ इस्तेमाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में देवास निवासी एक युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था। जांच के दौरान अमेरिका का एक संदिग्ध IP एड्रेस भी सामने आया है, जिसका इस्तेमाल VPN के जरिए किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के अनुसार साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले वास्तविक व्यक्ति और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने बताया- शुरुआती जांच में धमकियां फर्जी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में धमकी भरे संदेश फर्जी और भ्रामक प्रतीत हुए हैं। हालांकि, सभी ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। महापौर सचिवालय में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान भी चलाया था।
नवंबर को होना है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट इंदौर के C21 ग्राउंड पर 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम की अनुमति और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर पुलिस प्रशासन की समीक्षा जारी है।

Related Posts

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका! भारत में 600 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, दुनियाभर में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना

Read More

ईरान पर फिर हमले की तैयारी में इजरायल! नेतन्याहू ने सेना को किया अलर्ट, ट्रंप पर भी बढ़ा रहे सैन्य कार्रवाई का दबाव

पश्चिम एशिया में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ती दिखाई दे रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन

Read More

भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मिला 1,831 करोड़ रुपये का उपहार, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची 42वीं किस्त : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए भाईदूज का पर्व आर्थिक सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर

Read More

कृषक उन्नति योजना: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका! भारत में 600 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, दुनियाभर में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। नितेश तिवारी के

Read More »

ईरान पर फिर हमले की तैयारी में इजरायल! नेतन्याहू ने सेना को किया अलर्ट, ट्रंप पर भी बढ़ा रहे सैन्य कार्रवाई का दबाव

पश्चिम एशिया में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ती दिखाई दे रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के खिलाफ दोबारा

Read More »

भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मिला 1,831 करोड़ रुपये का उपहार, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची 42वीं किस्त : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए भाईदूज का पर्व आर्थिक सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर 2026 को शिवपुरी जिले के

Read More »

कृषक उन्नति योजना: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि योजना

Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से जाएंगे फिलीपींस, ASEAN और East Asia Summit में होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर 2026 तक फिलीपींस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी मनीला में आयोजित ASEAN-India

Read More »

दिल्ली में प्रदूषण का गंभीर संकट, AIIMS क्षेत्र में AQI 418 पहुंचा; जहरीली हवा से बढ़ी स्वास्थ्य संबंधी चिंता

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। शुक्रवार, 13 नवंबर को AIIMS क्षेत्र में वायु

Read More »