राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, मंडला के एकलव्य विद्यालय ने भी बढ़ाया प्रदेश का गौरव

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और आवासीय विद्यालयों के बेहतर संचालन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर मध्यप्रदेश को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेजिडेंशियल एकेडमिक सोसाइटी (MP SARAS) को दिया गया। विभाग की ओर से प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं एमपी सारस की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन बामरा ने सम्मान ग्रहण किया।

एकलव्य विद्यालय मंडला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
इस अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट एकलव्य विद्यालय के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से यह सम्मान मंडला कलेक्टर एवं विद्यालय के अध्यक्ष राहुल नामदेव धोटे तथा विद्यालय की प्राचार्य रीना ने ग्रहण किया। इस उपलब्धि को मंडला जिले के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

राष्ट्रपति ने मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और देश के विकास में करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रपति ने जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने में एकलव्य विद्यालयों की भूमिका को भी रेखांकित किया।

जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारी, शिक्षक और मेधावी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश को मिला यह सम्मान जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और संस्थागत विकास के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलने का प्रतीक है। साथ ही, यह उपलब्धि जनजातीय विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए नए अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

Related Posts

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका! भारत में 600 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, दुनियाभर में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना

Read More

ईरान पर फिर हमले की तैयारी में इजरायल! नेतन्याहू ने सेना को किया अलर्ट, ट्रंप पर भी बढ़ा रहे सैन्य कार्रवाई का दबाव

पश्चिम एशिया में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ती दिखाई दे रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन

Read More

भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मिला 1,831 करोड़ रुपये का उपहार, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची 42वीं किस्त : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए भाईदूज का पर्व आर्थिक सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर

Read More

कृषक उन्नति योजना: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका! भारत में 600 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, दुनियाभर में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। नितेश तिवारी के

Read More »

ईरान पर फिर हमले की तैयारी में इजरायल! नेतन्याहू ने सेना को किया अलर्ट, ट्रंप पर भी बढ़ा रहे सैन्य कार्रवाई का दबाव

पश्चिम एशिया में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ती दिखाई दे रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के खिलाफ दोबारा

Read More »

भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मिला 1,831 करोड़ रुपये का उपहार, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची 42वीं किस्त : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए भाईदूज का पर्व आर्थिक सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर 2026 को शिवपुरी जिले के

Read More »

कृषक उन्नति योजना: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि योजना

Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से जाएंगे फिलीपींस, ASEAN और East Asia Summit में होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर 2026 तक फिलीपींस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी मनीला में आयोजित ASEAN-India

Read More »

दिल्ली में प्रदूषण का गंभीर संकट, AIIMS क्षेत्र में AQI 418 पहुंचा; जहरीली हवा से बढ़ी स्वास्थ्य संबंधी चिंता

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। शुक्रवार, 13 नवंबर को AIIMS क्षेत्र में वायु

Read More »