मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी की तैयारियां पूरी, 15 नवंबर से शुरू होगा महाअभियान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। धान खरीदी का प्रदेशव्यापी महाअभियान 15 नवंबर से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू होगा।

इस वर्ष प्रदेश के 27.50 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जाएगा। खरीदी प्रक्रिया के लिए प्रदेशभर में 3,100 उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इसमें 360 नए केंद्र भी शामिल हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और केंद्रों पर भीड़ का दबाव कम होगा।

बारदाना, तौल और भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित
उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना, तौल व्यवस्था, भंडारण, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों को खरीदी केंद्रों की नियमित निगरानी करने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता
धान खरीदी में तकनीक का उपयोग करते हुए डिजिटल फसल सर्वेक्षण, एग्रीस्टैक और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप की सुविधा भी दी गई है, जिससे घर बैठे टोकन प्राप्त किया जा सकता है।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को अपनी मेहनत की उपज का उचित मूल्य मिले और धान विक्रय से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया सुगम एवं पारदर्शी रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

फसल बीमा में नए नियम: जंगली जानवरों और जलभराव का कवर, 72 घंटे में देना होगा नुकसान की सूचना

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में बदलाव करते हुए जंगली जानवरों के हमले और धान में जलभराव

Read More

सूर्यकुमार यादव का धमाकेदार प्रदर्शन, चयनकर्ताओं को भेजा बड़ा संदेश

सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय टीम में वापसी

Read More »

गोल्डी ढिल्लों की धमकी के बाद अमिताभ और अभिषेक बच्चन की सुरक्षा पर खास नजर

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में उनके

Read More »

केदारनाथ धाम के कपाट बंद, श्रद्धालु ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर 2026 को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद कर दिए गए। अब अगले

Read More »

फसल बीमा में नए नियम: जंगली जानवरों और जलभराव का कवर, 72 घंटे में देना होगा नुकसान की सूचना

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में बदलाव करते हुए जंगली जानवरों के हमले और धान में जलभराव को स्थानीय जोखिम के तहत

Read More »

गोरखपुर से शुरू होगा CM योगी का जन चौपाल अभियान, पार्षदों और बूथ प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में जन चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद करने की

Read More »

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं शुभकामनाएं, छठी मैया से की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ की दी बधाई, कहा- यह पर्व प्रकृति, सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भोपाल। मध्यप्रदेश के

Read More »