महत्वाकांक्षा और मजबूरी का सौदा है ‘चौथी सिगरेट’

भोपाल। स्मरण हबीब इक्कीसवें रंग आलाप नाट्य महोत्सव की तीसरी शाम वरिष्ठ रंगकर्मी और फ़िल्म अभिनेता राजीव वर्मा के निर्देशन में भोपाल थियेटर्स द्वारा नाटक चौथी सिगरेट का मंचन किया गया। नाटक के केंद्र में दो मित्र हैं। एक नामचीन लेखक विरेश्‍वर है और दूसरा नामी उद्योगपति समरेन्‍दु सान्‍याल है। लेखन ही विरेश्‍वर का जीवनयापन का एक मात्र साधन है।विरेश्‍वर की दो शादी के योग्‍य बेटियां हैं।एक इंजीनियर बेरोजगार बेटा। आर्थिक तंगी ने विरेश्‍वर को तोड़ दिया है।

समरेन्‍दु के मन में विद्यार्थी जीवन से लेखक बनने का सपना रहा। एक दिन भटकते-भटकते समरेन्‍दु की मुलाकात विरेश्‍वर से बरसों बाद होती है। दोनों विद्यार्थी जीवन की  यादों में खो जाते हैं। बातचीत में समरेन्‍दु को विरेश्‍वर की विपन्‍नता का पता चलता है। पैसों के अभाव से विरेश्‍वर की रचनाएं धूल चाट रही हैं। उन्‍हें वो छपवा नहीं सकता। समरेन्‍दु विरेश्‍वर की पांडुलिपियां खरीदने का  प्रस्‍ताव रखता है,  इस शर्त के साथ कि वो इन पांडुलिपियों को अपने नाम से छपवाएगा और रायल्‍टी की मिलनेवाली राशि विरेश्‍वर को देगा।

आकंठ गरीबी में डूबा हुआ लेखक विरेश्‍वर अपनी पांडुलिपियां समरेन्‍दु सन्‍याल को बेच देता है। समरेन्‍दु विरेश्‍वर की लिखी किताबों को अपने नाम प्रकाशित करवाता है। अचानक आई सम्‍पन्‍नता और खुशहाली के पीछे किए गए सौदे का जब परिवार के सदस्‍यों को पता चलता है तो सब उसका विरोध करते हैं। इस बीच उपन्‍यासों को लोकप्रियता मिलती है।यहां तक कि प्रतिष्ठित बुकर प्राइस भी मिल जाता है।  

लेकिन समरेन्‍दु सन्‍याल की आत्‍मग्‍लानी उसका पीछा नहीं छोड़ती है। वो विरेश्‍वर से कहता है कि मैं दुनिया को बता देना चाहता हूं कि ये मेरे लिखे उपन्‍यास नहीं हैं इसका असली रचनाकार विरेश्‍वर है। विरेश्‍वर मना करता है कि वो ऐसा न करे। उसके दिए पैसों से ही जो समाज उसे नाकारा बाप समझता था अब सम्‍मान की दृष्टि से देखने लगा है।वो वापस उन गुरबत के दिनों में लौटना नहीं चाहता।

नाटक अपने चरमोत्‍कर्ष पर तब पहुंचता है जब विरेश्‍वर समरेन्‍दु से कहता है कि अगर उसने ये उजागर कर दिया कि असली लेखक कौन है तो ये लेखक और पाठकों के साथ धोखा होगा। तुम्‍हारे इस रहस्‍योदघाटन से अब तक का लिखा समूचा साहित्‍य कटघरे में खड़ा हो जाएगा। बेहतर यही होगा कि हमारे बीच जो सौदा हुआ था,  वो जारी रहे। यही हम दोनों के हित में है।

योगेश त्रिपाठी लिखित और राजीव वर्मा निर्देशित ये नाटक समाज में लेखकों के कमजोर आर्थिक पहलू पर गंभीरता से सोचने को विवश कर देता है।


‘चौथी सिगरेट’..कथा सार

एक लेखक की इच्छा होती है कि उसका लिखा हुआ पढा जाये, लोग उस पर चर्चा करें, टीका टिप्पणी करें, नुक्ताचीनी करें, उसके विचारों को जानें. पाठक सहमत हों या न हों पर उन तक अपनी बात पहुँचाना ही उद्देश्य होता है. लेकिन लेखन को पाठक तक पहुँचने से पहले एक व्यवस्था यानि सिस्टम से गुज़रना होता है. ये एक ऐसी व्यवस्था है जिसके कारण कई बार श्रेष्ठ रचनाएं पाठक तक पहुंच ही नही पातीं या छद्म नामो से पहुँचती हैं. हमारा समाज लेखकों साहित्यकारों से अत्यधिक नैतिकता की अपेक्षा रखता है और साथ ही साथ वो पूंजीपतियों को एक तरह का खलनायक समझता है. दोनो ही धारणाओं पर अलग अलग दृष्टिकोण से सार्थक बहस और विमर्श की आवश्यकता को दर्शाता है नाटक …चौथी सिगरेट।

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM विष्णु देव साय ने सराहा राष्ट्रसेवा का समर्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि

Read More »

GST में बड़े सुधारों का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के प्रावधान हटने से बढ़ेगी पारदर्शिता

जीएसटी व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और कारोबारी हितैषी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम कदमों की सिफारिश की है। 57वीं जीएसटी

Read More »