अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 6 साल की सेवा के बाद स्थायी सैनिक बनने का मिलेगा मौका, सरकार ने बदले नियम

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 6 साल की सेवा के बाद स्थायी सैनिक बनने का मिलेगा मौका, सरकार ने बदले नियम
केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए अग्निवीरों के लिए सेना में स्थायी भर्ती का रास्ता खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। नए फैसले के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर मिलेगा। इसके बाद वे नियमित सैनिक के रूप में सेना में शामिल हो सकेंगे।

नई व्यवस्था के अनुसार, चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को पहले की तरह योग्यता और मेरिट के आधार पर नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा। वहीं, शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का दूसरा सेवा कार्यकाल दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें पहले की तुलना में अधिक वेतन, बेहतर सेवा निधि पैकेज और वरिष्ठता संबंधी लाभ भी मिलेंगे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा करने के बाद सभी अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उनकी सहमति और सेना के निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। यानी स्थायी नियुक्ति स्वतः नहीं होगी, बल्कि निर्धारित पात्रता और चयन प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से सेना को प्रशिक्षित और अनुभवी जवानों को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही अग्निवीरों को भी सैन्य सेवा में स्थायी करियर बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

अग्निपथ योजना में यह बदलाव हजारों अग्निवीरों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

Related Posts

लक्ष्मी पूजा के लिए न चूकें यह शुभ मुहूर्त, जानें कब करें पूजा; घर में बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में विधि-विधान

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में रामराजा सरकार के किए दर्शन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में विधि-विधान

Read More

MP के 99 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने पलटा सरकार का फैसला

मध्यप्रदेश के करीब 99 हजार शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

Read More

लक्ष्मी पूजा के लिए न चूकें यह शुभ मुहूर्त, जानें कब करें पूजा; घर में बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान

Read More »

‘बिग बॉस’ ने रचा नया इतिहास, JioHotstar पर 60 दिनों से कम में 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार

  रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ ने डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में नया रिकॉर्ड कायम किया है। शो ने JioHotstar पर 60 दिनों से भी कम

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में रामराजा सरकार के किए दर्शन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन और पूजन

Read More »

MP के 99 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने पलटा सरकार का फैसला

मध्यप्रदेश के करीब 99 हजार शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षकों की

Read More »

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दिए जाने के बाद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु

Read More »

नरक चतुर्दशी पर बनेगा शनि-चंद्र का विशेष संयोग, इन राशियों पर रहेगा खास प्रभाव

दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष मानी जा रही है। इस अवसर

Read More »