सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण की बारी, रक्षाबंधन पर पड़ेगा; भारत में नहीं होगा असर

अगस्त 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने के बाद अब 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इस दिन देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को पड़ेगा। यह ग्रहण रक्षाबंधन के दिन होगा। खगोलीय गणना के मुताबिक ग्रहण की विभिन्न अवस्थाएं भारतीय समयानुसार सुबह से दोपहर तक रहेंगी।

भारत में दिखाई नहीं देगा ग्रहण
इस चंद्र ग्रहण को लेकर भारत में लोगों के लिए राहत की बात है। ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा। ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण का कोई धार्मिक व्यवधान नहीं रहेगा।

राखी बांधने पर नहीं पड़ेगा असर
ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होने के कारण बहनें रक्षाबंधन के दिन सामान्य तरीके से भाइयों को राखी बांध सकेंगी। धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण से जुड़े सूतक और अन्य नियम मुख्य रूप से उन स्थानों पर लागू माने जाते हैं जहां ग्रहण दिखाई देता है।

अगस्त में दो ग्रहण
अगस्त 2026 में कुल दो ग्रहण पड़ रहे हैं। 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और इसके करीब 16 दिन बाद 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण होगा। दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे।

इसलिए भारत में रहने वाले लोगों के लिए रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण को लेकर किसी तरह की विशेष चिंता की जरूरत नहीं है। हालांकि, पूजा-पाठ और शुभ मुहूर्त से जुड़े निर्णय के लिए स्थानीय पंचांग या ज्योतिषाचार्य की सलाह ली जा सकती है।

Related Posts

राष्ट्रपति के विचारों से प्रभावित हुए PM मोदी, बोले- देश के लिए बेहद प्रेरणादायक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्र के नाम संबोधन की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के

Read More

141 जांबाजों को वीरता पदक, 152 पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान; छत्तीसगढ़ का बढ़ा गौरव

स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के कुल 152 पुलिस अधिकारी और जवानों को अलग-अलग

Read More »

14 अगस्त को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- विभाजन से लाखों लोग हुए बेघर

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 1947 के भारत विभाजन को लेकर तत्कालीन नेतृत्व पर निशाना साधा।

Read More »

राष्ट्रपति के विचारों से प्रभावित हुए PM मोदी, बोले- देश के लिए बेहद प्रेरणादायक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्र के नाम संबोधन की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के विचारों को देश की सामूहिक

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण की बारी, रक्षाबंधन पर पड़ेगा; भारत में नहीं होगा असर

अगस्त 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने के बाद अब 28

Read More »

बिना मोबाइल नेटवर्क होगी कॉलिंग, BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन; जानें कितनी है कीमत

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सैटेलाइट फोन सेवा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यह फोन उन इलाकों में भी वॉयस कॉल और SMS

Read More »