वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रितों के घर तक पहुंचाया जाएगा मुफ्त राशन, योगी सरकार शुरू करेगी नई पहल

वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रितों के घर तक पहुंचाया जाएगा मुफ्त राशन, योगी सरकार शुरू करेगी नई पहल
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने कहा है कि अब राज्य के प्रत्येक वृद्ध, दिव्यांग, असहाय और निराश्रित व्यक्ति के घर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। अब उन्हें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों तक नहीं जाना होगा। इसमें शिथिलता करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

ऐसे लोगों को चिन्हित करने का कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त दो माह में 47 लाख लोगों को मुफ्त खाद्यान्न योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दिशा में अभियान चल रहा है।

बुधवार को लोकभवन में पत्रकार वार्ता में मंत्री पांडेय ने कहा कि वह अब तक 16 जिलों में चौपाल लगाकर जनता की समस्या सुन चुके हैं। बिना भेदभाव, राजनीतिक कटुता के 16 करोड़ नागरिकों को खाद्यान्न योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा निर्देश है कि एक भी पात्र वंचित नहीं रहना चाहिए, राजनीतिक कारणों या ग्रामीण स्तर पर प्रतिद्वंदिता चलते अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम लाभार्थी सूची से कट गया है तो ग्रामीण चौपालों में ही उसे जोड़ा जाएगा।

प्रत्येक पंचायत में बनाए जाएंगे अन्नपूर्णा भवन
इसी निगरानी वह खुद कर रहे हैं हैं। सीधे ग्रामीणों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों को गांव-गांव जाने का निर्देश दिया गया है। वह खुद गांवों में प्रवास करेंगे और लोगों की बात सुनेंगे।

Related Posts

ऋग्वेद से जुड़ी है श्री जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा

ऋग्वेद से जुड़ी है श्री जगन्नाथ रथयात्रा की परंपराजगत- अर्थात शरीर, जो क्षयशील है, नाथ- शरीर में स्थित अक्षय आत्मा अर्थात जगत में दृश्यमान प्रत्येक

Read More »

प्रॉपर्टी के लिए रची खौफनाक साजिश, दंपति गिरफ्तार

प्रॉपर्टी के लिए रची खौफनाक साजिश, दंपति गिरफ्तारदिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट में 3 जून को हुई दिल्ली विश्वविद्यालय की Assistant Professor देबोस्मिता

Read More »

अमेरिका ने लगातार पांचवे दिन ईरान पर दागीं मिसाइलें, एक जहाज तबाह

अमेरिका ने लगातार पांचवे दिन ईरान पर दागीं मिसाइलें, एक जहाज तबाहमिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवादमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Read More »

वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रितों के घर तक पहुंचाया जाएगा मुफ्त राशन, योगी सरकार शुरू करेगी नई पहल

वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रितों के घर तक पहुंचाया जाएगा मुफ्त राशन, योगी सरकार शुरू करेगी नई पहलखाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने कहा है

Read More »