फूलों और हिंडोलों से सजी रामनगरी, अयोध्या के हजारों मंदिरों में झूलनोत्सव शुरू

सावन के पावन महीने में रामनगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति और उत्सव के रंग में रंगी हुई है। सावन शुक्ल एकादशी से अयोध्या के करीब 5 हजार मठ-मंदिरों में झूलनोत्सव की शुरुआत हो गई है। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक हिंडोलों से सजाया गया है।

कई मंदिरों में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विग्रह को फूलों तथा स्वर्ण-रजत जड़ित हिंडोलों पर विराजमान कराया गया है। वहीं, कुछ मंदिरों में राधा-कृष्ण और अन्य आराध्य देवों के लिए भी विशेष झांकियां सजाई गई हैं। शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन, पद गायन और धार्मिक संगीत से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

श्रीराम बल्लभाकुंज में विशेष झांकी महोत्सव
श्रीराम बल्लभाकुंज मंदिर में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक विशेष झांकी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। फूलों से सजे हिंडोलों पर भगवान श्रीराम और माता जानकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां झूलनोत्सव का आयोजन रक्षाबंधन तक चलने की जानकारी दी गई है।

हर दिन बदल रहा रामलला का श्रृंगार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी रामलला का प्रतिदिन अलग-अलग वस्त्रों और श्रृंगार से अलंकरण किया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन और आरती में शामिल हो रहे हैं।

झूलनोत्सव के चलते शाम होते ही अयोध्या की गलियां और मंदिर परिसर भजन, कीर्तन और जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठते हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह उत्सव आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का अनोखा संगम बन गया है।

Related Posts

पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं को किया याद, PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में सभी के लिए शांति,

Read More

शहीद परिवार से मिले CM साय, पत्नी ने बांधी राखी तो भावुक हुए मुख्यमंत्री

रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम भावनाओं से भर गया। बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम

Read More

मध्य प्रदेश में विकास को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, ₹10,630 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विकास और

Read More

योगी सरकार ने दिया बुजुर्ग महिलाओं को तोहफा, अब नहीं लगेगा बस किराया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में

Read More

पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं को किया याद, PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में सभी के लिए शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना

Read More »

शहीद परिवार से मिले CM साय, पत्नी ने बांधी राखी तो भावुक हुए मुख्यमंत्री

रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम भावनाओं से भर गया। बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान

Read More »

मध्य प्रदेश में विकास को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, ₹10,630 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण

Read More »

योगी सरकार ने दिया बुजुर्ग महिलाओं को तोहफा, अब नहीं लगेगा बस किराया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक

Read More »

Haiwaan’ ट्रेलर में अक्षय कुमार का खौफनाक अवतार, सैफ अली खान से भिड़ंत

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Haiwaan’ का आधिकारिक ट्रेलर 25 अगस्त को रिलीज हो गया। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस

Read More »