देशभर में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना; जानें पूरा शेड्यूल

देश में आगामी जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण तारीखों का ऐलान कर दिया है। जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक देश के अधिकांश हिस्सों में किया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में जनगणना की समय-सीमा और विशेष क्षेत्रों के लिए अलग कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

सरकार के मुताबिक, जनगणना के लिए सामान्य संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है। हालांकि, चुनाव वाले राज्यों और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना अलग-अलग तारीखों पर कराई जाएगी।

जनगणना 2027 का पूरा शेड्यूल
जनगणना के दूसरे चरण के लिए निर्धारित प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:
– 10 से 24 जनवरी 2027: अधिकांश क्षेत्रों में स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा।
– 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027: घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना।
– 1 से 5 मार्च 2027: पुनरीक्षण कार्य (Revisional Round)।
– 1 मार्च 2027: देश के अधिकांश हिस्सों के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि।

इन राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर होगी जनगणना
चुनावी कार्यक्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के गैर-बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना का अलग कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
– 16 से 30 नवंबर 2026: स्व-गणना की सुविधा।
– 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027: घर-घर जाकर जनसंख्या गणना।
– 5 से 9 जनवरी 2027: पुनरीक्षण कार्य।
मणिपुर के लिए जनगणना का कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा।

बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में पहले होगी गणना
लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित गैर-समकालिक क्षेत्रों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऐसे क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का कार्य सितंबर 2026 में ही निर्धारित किया गया था। यहां 1 से 30 सितंबर तक गणना और 1 से 5 अक्टूबर तक पुनरीक्षण कार्य का कार्यक्रम रखा गया है।

पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना
जनगणना 2027 कई मायनों में खास होगी। देश में पहली बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा। नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से वे निर्धारित अवधि में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

इसके अलावा, आगामी जनगणना में जातिगत गणना को भी शामिल किया गया है। इस विशाल अभियान में लगभग 30 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

गौरतलब है कि भारत में पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। कोरोना महामारी के कारण 2021 में प्रस्तावित जनगणना टल गई थी। अब करीब 16 वर्षों के अंतराल के बाद देश में जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। इससे देश की आबादी, सामाजिक संरचना, शिक्षा, रोजगार और विकास योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध होंगे।

Related Posts

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! IPL 2027 में फिर संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़े बदलावों की तैयारी दिखाई दे रही है। टीम ने कायरन पोलार्ड को

Read More

‘जेलर 2’ ने तेलुगु में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। तमिल सिनेमा में शानदार प्रदर्शन

Read More

डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की नई संभावनाएं हैं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि डिंडोरी जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विकास को लेकर

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आत्मीय स्वागत एवं

Read More

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! IPL 2027 में फिर संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़े बदलावों की तैयारी दिखाई दे रही है। टीम ने कायरन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया

Read More »

‘जेलर 2’ ने तेलुगु में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। तमिल सिनेमा में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म के तेलुगु

Read More »

डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की नई संभावनाएं हैं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि डिंडोरी जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विकास को लेकर सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर

Read More »

धान खरीदी में किसानों को नहीं होगी परेशानी, व्यवस्था सुचारू रखना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,

Read More »

गौपालक महिलाओं ने सुनाई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए मुरीद, बेटियों की शिक्षा को लेकर दी खास सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा के भिलडी स्थित भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) पहुंचे। यहां उन्होंने महिला डेयरी किसानों

Read More »