दुर्ग की वर्तिका की फिल्म ‘कनपटी भर सिंदूर’ का राष्ट्रीय जागरण फिल्म फेस्टिवल में चयन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरसी की रहने वाली वर्तिका श्रीवास्तव ने फिल्म जगत में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘कनपटी भर सिंदूर’ का चयन मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय जागरण फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। फिल्म की स्क्रीनिंग अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगी।

जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर आधारित फिल्म
‘कनपटी भर सिंदूर’ समाज में व्याप्त जबरन विवाह जैसी गंभीर समस्या को केंद्र में रखती है। फिल्म के जरिए उन घटनाओं को सामने लाने की कोशिश की गई है, जहां युवाओं का अपहरण कर उनकी इच्छा के विरुद्ध विवाह करा दिया जाता है। वर्तिका के अनुसार, ऐसी घटनाओं का असर संबंधित परिवारों और युवक-युवतियों के पूरे जीवन पर पड़ता है।

फिल्म का निर्देशन आलोक कुमार ने किया है, जबकि वर्तिका श्रीवास्तव ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभाई है। सिनेमेटोग्राफी के.एस. सुदीप, एडिटिंग राकेश ओरांव और साउंड डिजाइन निलेश ने किया है। फिल्म में दाउद हुसैन, पंकज देवा और सुब्रत सेन गुप्ता समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।

अहमदाबाद फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुका है चयन
वर्तिका की यह फिल्म इससे पहले अहमदाबाद के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए भी चयनित हो चुकी है। इससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ में जादू-टोने से जुड़े अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाली शॉर्ट फिल्म भी बनाई थी, जिसकी सराहना हुई थी।

फिल्म निर्माण की पढ़ाई के बाद बनाई फिल्म
वर्तिका ने डीएवी पब्लिक स्कूल, हुडको भिलाई से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पुणे के एमआईटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया। इसके बाद अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता में हुआ। संस्थान के सहयोग से उन्होंने अपने साथियों के साथ ‘कनपटी भर सिंदूर’ का निर्माण किया और वहीं से पोस्टग्रेजुएट डिग्री भी हासिल की।

दुर्ग की बेटी वर्तिका की फिल्म का राष्ट्रीय स्तर के फिल्म फेस्टिवल में चयन छत्तीसगढ़ के उभरते फिल्मकारों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मुंबई में होने वाली स्क्रीनिंग में फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, निर्देशकों और दर्शकों के सामने यह फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM विष्णु देव साय ने सराहा राष्ट्रसेवा का समर्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि

Read More »

GST में बड़े सुधारों का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के प्रावधान हटने से बढ़ेगी पारदर्शिता

जीएसटी व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और कारोबारी हितैषी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम कदमों की सिफारिश की है। 57वीं जीएसटी

Read More »