जानबूझकर लड़कियों की बाइक को टक्कर मारकर फॉलोअर बढ़ाता था यूट्यूबर

जानबूझकर लड़कियों की बाइक को टक्कर मारकर फॉलोअर बढ़ाता था यूट्यूबर
दिल्ली पुलिस ने 32 साल के एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि वह जानबूझकर महिला राइडर्स और नाबालिग लड़कियों से अपनी गाड़ी टकराता था, उनके रिएक्शन को चुपके से रिकॉर्ड करता था और फॉलोअर्स बढ़ाने और मॉनेटाइजेशन से पैसे कमाने के लिए उन वीडियोज को सोशल मीडिया पर अपलोड करता था. आरोपी की पहचान गुरमन सिंह के तौर पर हुई है, जो “रोड सेफ्टी वाला” नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चलाता था. उसे शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर से गिरफ्तार किया गया. उस पर महिलाओं और लड़कियों को सड़क पर परेशान करने और बिना इजाजत उनकी रिकॉर्डिंग करने की कई शिकायतें थीं.

YouTube और Facebook पर किए अपलोड
यह मामला तब सामने आया जब राजा गार्डन के रहने वाले सनी अरोड़ा ने 2 जून को शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने जानबूझकर उनकी नाबालिग बेटियों की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी, उनका पीछा किया और उन पर भद्दी टिप्पणियां कीं. बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उनकी बेटियों के वीडियो उनकी मर्जी के बिना आरोपी के YouTube और Facebook अकाउंट पर अपलोड किए गए थे. पुलिस के मुताबिक, गुरमन सिंह कथित तौर पर सार्वजनिक सड़कों पर गाड़ी चलाने वाली या पीछे बैठने वाली महिलाओं (जिनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल थीं) को चुनता था और जान-बूझकर उनकी गाड़ियों से अपनी गाड़ी से टकरा देता था. शक से बचने के लिए, वह बड़ी आसानी से “सॉरी दीदी” कहकर माफी मांगता था और फिर पीड़ितों के रिएक्शन रिकॉर्ड करके उनकी बिना इजाजत के वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर देता था.

दो लाख से ज्यादा हैं फॉलोअर्स
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (वेस्ट) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि गुरमन सिंह @bikeronroad33 नाम का YouTube चैनल चलाता था. उसके लगभग 21,000 सब्सक्राइबर थे, और “Road Safety Wala” नाम का Facebook पेज भी चलाता था. इस पर भी उसके 2.1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. पुलिस का कहना है कि ये वीडियो वायरल होने और पैसे कमाने (मॉनेटाइजेशन) के लिए बनाए गए थे. आरोपी के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच के दौरान, जांचकर्ताओं को पता चला कि ज्यादातर कंटेंट में महिला राइडर्स और नाबालिग लड़कियां शामिल थीं. इसके बाद डिजिटल फोरेंसिक और तकनीकी निगरानी के जरिए विस्तृत जांच शुरू की गई.

Related Posts

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफ

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफइंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने

Read More

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्थामुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Read More

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेट

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेटमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

Read More

मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन

मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशनविस्तारवाद पर सख्त संदेश देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया से चीन

Read More »

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफ

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफइंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू

Read More »

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्थामुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन

Read More »

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेट

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेटमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Read More »

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिलभारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले पूर्व

Read More »

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरूबॉलीवुड से एक और पॉपुलर फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी इंस्टॉलमेंट बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली

Read More »