छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले संस्करण का खिताब मैनपाट टाइटंस ने अपने नाम कर लिया है। रविवार को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही मैनपाट टाइटंस लीग की पहली चैंपियन बन गई।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शुरुआती दौर में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने अभिषेक यादव के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। इसके बाद मैनपाट टाइटंस के प्रहलाद ने शानदार फील्ड गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में संदीप ठाकुर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैनपाट को बढ़त दिलाई। हालांकि, संस्कारधानी के सारिक अहमद ने गोल कर मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

अंतिम क्वार्टर में मैनपाट टाइटंस ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम के मोहित नायक ने लगातार दो शानदार गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इस तरह मैनपाट ने 4-2 से मुकाबला जीतकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मैनपाट को 11 लाख, उपविजेता को 6 लाख रुपये
लीग में कुल 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। विजेता मैनपाट टाइटंस को 11 लाख रुपये और उपविजेता संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में शाहरुख अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आशीष तानी पूर्ति ने 13 गोल के साथ टॉप स्कोरर का पुरस्कार हासिल किया, जबकि हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। मैनपाट के मोहित नायक को सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ खिलाड़ी और संदीप कुमार को इमर्जिंग प्लेयर (अंडर-21) का सम्मान मिला।

मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय खेल मंत्री रहे मौजूद
फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस पहली हॉकी लीग में प्रदेश की छह फ्रेंचाइजी टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देना, स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना था।

Related Posts

12 लाख करोड़ का निवेश मध्यप्रदेश में धरातल पर उतरा, कृषि विकास दर 24 प्रतिशत पार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध

Read More

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही छत्तीसगढ़ सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही प्रदेश की तस्वीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए वादों और गारंटियों

Read More

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, पीएम मोदी बोले- कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर

देश में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की

Read More

धार में भीषण सड़क हादसा: धरमपुरी-मांडू मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू मार्ग पर ग्राम तारापुर के

Read More

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले संस्करण का खिताब मैनपाट टाइटंस ने अपने नाम कर लिया है। रविवार को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी

Read More »

12 लाख करोड़ का निवेश मध्यप्रदेश में धरातल पर उतरा, कृषि विकास दर 24 प्रतिशत पार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के

Read More »

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही छत्तीसगढ़ सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही प्रदेश की तस्वीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए वादों और गारंटियों को छत्तीसगढ़ सरकार प्राथमिकता के

Read More »

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, पीएम मोदी बोले- कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर

देश में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम माना

Read More »

धार में भीषण सड़क हादसा: धरमपुरी-मांडू मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू मार्ग पर ग्राम तारापुर के समीप तेज रफ्तार मारुति ईको

Read More »

बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 59 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हिंदी फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक संजय गुप्ता का निधन हो गया है।

Read More »