उत्तर प्रदेश में पशुओं का बीमा कराएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में पशुओं का बीमा कराएगी योगी सरकार
पशुपालकों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। कैबिनेट ने बैठक में मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना (राज्य योजना) की कार्ययोजना और वित्तीय प्रविधान को स्वीकृति दे दी है।

इसके तहत बीमा प्रीमियम की 85 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी और पशुपालन को केवल 15 प्रतिशत राशि ही अदा करनी होगी।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि योजना का उद्देश्य प्रदेश के किसानों, पशुपालकों और डेयरी संचालकों को पशुओं की मृत्यु या दुर्घटना से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाना और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के संचालन के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट प्रविधान किया गया है। योजना 75 जिलों में लागू होगी। इसके तहत 2,28,350 पशुओं का बीमा कराने का लक्ष्य है, इनमें 1,86,800 पशुओं का बीमा सामान्य मद और 41,550 पशुओं का बीमा एससी-एसटी कंपोनेंट में किया जाएगा।

लघु एवं सीमांत किसान, भूमिहीन पशुपालक, डेयरी फार्म के पशुपालकों व अन्य पात्र पशुपालकों के पशुओं का बीमा कराया जाएगा। यदि किसी पशु की महामारी, दैवीय आपदा, आकस्मिक दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है या वह अनुपयोगी हो जाता है तो बीमा के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री ने बताया कि योजना में दावा निस्तारण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है। एक महीने के अंदर बीमा राशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा कराया जाएगा।

पशु की मृत्यु होने पर बीमा दावा स्वीकृत होने के बाद क्लेम की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यदि कोई पशु स्थायी रूप से विकलांग (पीटीडी) हो जाता है तो बीमा कंपनी बीमित राशि का 75 प्रतिशत तक भुगतान करेगी। योजना में पशुपालन व डेयरी विकास योजनाओं में लाभांवित पशुओं के बीमा को प्राथमिकता दी जाएगी।
केंद्र द्वारा संचालित योजना में बीमा पर लगी है रोक

पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना के तहत पशु बीमा कराया जाता था। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार 40 प्रतिशत राशि खर्च करती थी। केंद्र सरकार की ओर से सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए सामान्य मद में बीमा पर पिछले वर्ष ही रोक लगा दी थी।

इसके बाद बीते 11 अप्रैल को एससी/एसटी कंपोनेंट के तहत संबंधित बीमा कंपनी से अनुबंध खत्म होने के कारण पशु बीमा पर भी रोक लग गई थी। अब मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन व पशुधन बीमा योजना में पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करा सकेंगे।

Related Posts

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Read More

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल

Read More

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने दोनों कंपनियों

Read More »

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों की बराबरी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रूट ने कम टेस्ट मैचों में

Read More »

पुतला दहन को लेकर रांची में तनाव, छात्रों और पुलिस की भिड़ंत; 14 नामजद

रांची में पुतला दहन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बिगड़

Read More »

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल करने जैसे आरोपों पर नाराजगी

Read More »

शिलॉन्ग हिंसा पर एक्शन मोड में प्रशासन, 15 FIR दर्ज और पांच संदिग्धों की पहचान; SIT को जांच की जिम्मेदारी

शिलॉन्ग में 19 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में मेघालय पुलिस ने अब तक 15 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के

Read More »

निवेश और रोजगार को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, वैश्विक मंच पर बताया MP का रोडमैप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Economic Times World Leaders Forum 2026 में प्रदेश के निवेश और विकास मॉडल को सामने रखा। उन्होंने

Read More »