ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना

ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना
चीन के हांग्जो शहर में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह और मनु भाकर ने कमाल कर दिया. वुमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट में 21 साल की ईशा सिंह ने गोल्ड मेडल जीता. वहीं शूटिंग क्वीन के नाम से मशहूर मनु भाकर ने कांस्य (Bronze) मेडल पर अपना नाम लिखवाया.

गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाली ईशा ने 40 हिट के स्कोर के साथ फाइनल में टॉप किया, वहीं चीन की झांग युएयुए दूसरे नंबर पर रहीं, जिन्होंने 37 हिट किए.

मनु भाकर ने 28 के स्कोर के साथ खुद को तीसरे पायदान पर काबिज किया. इस तरह पोडियम पर 3 में से भारत की 2 खिलाड़ियों को जगह मिली.

सीजन में ईशा सिंह ने जीता दूसरा गोल्ड
यह सीजन में ईशा सिंह का ISSF वर्ल्ड कप का दूसरा गोल्ड मेडल रहा. इससे पहले उन्होंने मई के म्यूनिख वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट भी जीता था. ईशा ने म्यूनिख में 10 मीटर इवेंट में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था.

मनु भाकर के लिए यह सीजन का पहला व्यक्तिगत मेडल रहा. इससे पहले उन्होंने म्यूनिख में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में मेडल जीता था. बता दें कि मनु भाकर ने 2024 ओलंपिक में 2 ब्रान्ज मेडल जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं.

Related Posts

यूपी की 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

upd-पचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जा रही है। ये सभी लाइब्रेरियां जल्द शुरू करा

Read More »

अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल’

cinema-इंदर कुमार की कॉमिक फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में अपना जादू चलाया. फिल्म का वर्ल्डवाइड

Read More »

ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से 2 रूटों पर चलेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें

ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर

Read More »

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित

किसानों की मांग और व्यावहारिक परेशानियों को देखते हुए सरकार ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर बड़ा

Read More »