ईरान के राष्ट्रपति से पीएम नरेंद्र मोदी ने की बात

ईरान के राष्ट्रपति से पीएम नरेंद्र मोदी ने की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच हालिया संघर्ष के बाद पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को क्षेत्र के ताजा घटनाक्रम और आगे की स्थिति से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में हुए संघर्ष विराम का स्वागत किया और कहा कि सभी लंबित मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही होना चाहिए।

PM मोदी ने क्या कहा?
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रहनी चाहिए। हाल के तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम समुद्री मार्गों को लेकर दुनिया भर में चिंता बनी हुई है।

संघर्ष के दौरान भी जारी रहा भारत-ईरान संवाद
हालिया संघर्ष के दौरान भी भारत और ईरान के बीच लगातार बातचीत होती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच यह दूसरी बार फोन पर बात हुई। इस पूरे संकट के दौरान भारत ने ईरान के साथ राजनीतिक, रणनीतिक और मानवीय स्तर पर संपर्क बनाए रखा।

विदेश मंत्री जयशंकर लगातार संपर्क में रहे
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी संघर्ष के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के लगातार संपर्क में रहे। दोनों नेताओं के बीच पांच से अधिक बार बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्रीय हालात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और तनाव कम करने के उपायों पर चर्चा हुई।

Related Posts

मुस्कुराकर टाल देते हैं बात, लेकिन कभी नहीं भूलते अपमान! मूलांक 4 और 8 वालों की जानें खासियत

अंक ज्योतिष में हर मूलांक के व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व को अलग-अलग विशेषताओं से जोड़कर देखा जाता है। कुछ

Read More

बंगाल में अगले साल होंगे छात्रसंघ चुनाव, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- ‘दिमागी नक्सलियों की जड़ें उखाड़ फेंकेंगे’

पश्चिम बंगाल की राजनीति में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगले साल

Read More

राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- वोट चोरी के हमारे पास सबूत

वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुस्कुराकर टाल देते हैं बात, लेकिन कभी नहीं भूलते अपमान! मूलांक 4 और 8 वालों की जानें खासियत

अंक ज्योतिष में हर मूलांक के व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व को अलग-अलग विशेषताओं से जोड़कर देखा जाता है। कुछ लोगों के बारे में माना

Read More »

बंगाल में अगले साल होंगे छात्रसंघ चुनाव, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- ‘दिमागी नक्सलियों की जड़ें उखाड़ फेंकेंगे’

पश्चिम बंगाल की राजनीति में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगले साल राज्य में छात्रसंघ चुनाव कराने

Read More »

राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- वोट चोरी के हमारे पास सबूत

वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से

Read More »

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »