इराक के एरबिल में कई धमाके, यूएस कॉन्सुलेट के पास का इलाका भी निशाने पर

उत्तरी इराक के एरबिल शहर में मंगलवार तड़के कई जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाजें शहर के अलग-अलग इलाकों में सुनी गईं। इनमें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास यानी यूएस कॉन्सुलेट के पास का इलाका भी शामिल है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इन हमलों के पीछे ईरानी ड्रोन होने की आशंका जताई जा रही है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, एरबिल के उत्तर-पूर्व में स्थित खालिफान और सोरान इलाकों को भी निशाना बनाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कम से कम चार ड्रोन इन इलाकों में पहुंचे। हमलों के बाद कई जगह आग लग गई। दो ड्रोन अपने लक्ष्य के पास ही गिर गए।

अमेरिकी लड़ाकू विमान हुए सक्रिय
एरबिल में हमलों के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एरबिल के आसमान में 10 से अधिक अमेरिकी लड़ाकू विमान और ड्रोन उड़ान भरते देखे गए। माना जा रहा है कि ये इलाके की निगरानी और सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

उधर, ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने दावा किया है कि इराक के अल-अनबार प्रांत में एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया गया। स्थानीय मीडिया ने हदीथा बांध के पास एक अमेरिकी ड्रोन के मलबे की तस्वीरें भी जारी की हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी दौरान सुलेमानियाह के खोर मोर गैस क्षेत्र पर भी हमले की खबर सामने आई है। इससे पूरे उत्तरी और पश्चिमी इराक में तनाव का माहौल बना हुआ है।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव
इराक पर हमलों के बीच अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका फिलहाल ईरान के साथ बातचीत कर रहा है। यदि यह बातचीत सफल नहीं होती है तो अमेरिका फिर से कड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बातचीत को ज्यादा समय नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि या तो जल्द समझौता होगा या फिर दूसरा रास्ता अपनाया जाएगा।

Related Posts

27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, दीपदान से तुलसी-आंवला पूजन तक अपनाएं ये 7 नियम

हिंदू धर्म में कार्तिक मास को पूजा-पाठ, स्नान, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। वर्ष

Read More

महाराष्ट्र SIR में 33% मतदाताओं के नाम कटने का दावा, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता ने दावा

Read More

रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी जी, CEC को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन’

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली विपक्षी INDIA गठबंधन की महारैली से पहले लोकसभा में नेता

Read More

27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, दीपदान से तुलसी-आंवला पूजन तक अपनाएं ये 7 नियम

हिंदू धर्म में कार्तिक मास को पूजा-पाठ, स्नान, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। वर्ष 2026 में कार्तिक मास की

Read More »

महाराष्ट्र SIR में 33% मतदाताओं के नाम कटने का दावा, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि राज्य में

Read More »

जामिया मामले में FIR दर्ज होने पर भड़के इमरान मसूद, कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े मामले में FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नाराजगी जताई है। इस मामले को लेकर राजनीतिक

Read More »

रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी जी, CEC को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन’

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली विपक्षी INDIA गठबंधन की महारैली से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा

Read More »

फ्रांस में महंगाई और शिक्षा को लेकर हिंसक प्रदर्शन, 1300 से ज्यादा लोग हिरासत में; 53 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में बढ़ती महंगाई, गिरती क्रय शक्ति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर हो रहे प्रदर्शनों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया

Read More »

पानी में तैरता नजर आता है जहाज महल, रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कहानी समेटे है मांडू

ऐतिहासिक विरासत, खूबसूरत पहाड़ियों, हरियाली और प्रेम की अमर दास्तान का अनुभव करना चाहते हैं, तो धार जिले का मांडू आपके लिए शानदार पर्यटन स्थल

Read More »