अमित शाह आज से दो दिवसीय भोपाल दौरे पर, गोपालक सम्मेलन समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज, 2 अक्टूबर की रात भोपाल पहुंचेंगे। उनका राजधानी में करीब 23 घंटे का प्रवास प्रस्तावित है। शाह रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचकर होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर को वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

35 हजार से ज्यादा गोपालक होंगे शामिल
शाह के दौरे का प्रमुख कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान में राज्यस्तरीय गोपालक सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्य शामिल होने की तैयारी है। सम्मेलन में दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि, गौशालाओं को सहायता और उत्कृष्ट कार्य करने वाली गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा।

डेयरी परियोजनाओं का शुभारंभ और भूमिपूजन
दौरे के दौरान अमित शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में 16.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे। वहीं उज्जैन में प्रस्तावित 255 करोड़ रुपये के नए डेयरी प्लांट का डिजिटल भूमिपूजन भी किया जाएगा।

नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER कार्यक्रम
अमित शाह भेल मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा भौंरी में IISER के अत्रि परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।

भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन
अमित शाह के दौरे को देखते हुए भोपाल पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 2 अक्टूबर की शाम से कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा, जबकि 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान के आसपास भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

शाह का भोपाल प्रवास करीब 23 घंटे का रहेगा और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 3 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM विष्णु देव साय ने सराहा राष्ट्रसेवा का समर्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि

Read More »

GST में बड़े सुधारों का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के प्रावधान हटने से बढ़ेगी पारदर्शिता

जीएसटी व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और कारोबारी हितैषी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम कदमों की सिफारिश की है। 57वीं जीएसटी

Read More »