IISER भोपाल के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास, रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगी नई दिशा

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) भोपाल में अत्याधुनिक शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति रही।

राज्य सरकार ने IISER भोपाल को नए परिसर के विकास के लिए 52 एकड़ भूमि आवंटित की है। प्रस्तावित अत्रि परिसर में उन्नत अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की योजना है।

AI, रोबोटिक्स और क्वांटम तकनीक पर रहेगा फोकस
IISER के अनुसार, नए परिसर में क्वांटम एवं उन्नत पदार्थ, ड्रोन तकनीक, सतत प्रणालियां एवं प्रौद्योगिकियां, मेडिकल डिवाइस एवं डायग्नोस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही AI और रोबोटिक्स स्कूल विकसित करने की भी योजना है।

मध्य भारत में रिसर्च और इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी
प्रस्तावित परिसर को रिसर्च और इनोवेशन पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। संस्थान के मुताबिक इसका उद्देश्य शोध को नवाचार, कौशल विकास और उद्योग के साथ सहयोग से जोड़ना है। इससे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को उभरती तकनीकों के क्षेत्र में काम करने के लिए नया प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान IISER परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। नए परिसर के निर्माण से भोपाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित शोध गतिविधियों के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »