गांधीसागर बनेगा प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र, 40.50 करोड़ से विकसित होंगी पांच ईको टूरिज्म परियोजनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शिलान्यास, मालासरी टापू और कनघट्टी में टेंटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, बोट क्लब और आधुनिक रिसॉर्ट की सुविधाएं होंगी विकसित

मंदसौर। मध्यप्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर गांधीसागर को नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर में 40.50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली पांच ईको टूरिज्म परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से गांधीसागर को प्रमुख ईको टूरिज्म और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

परियोजनाओं के अंतर्गत मालासरी टापू पर टेंटिंग यूनिट, पर्यटक सुविधा केंद्र और जल क्रीड़ा गतिविधियों का विकास किया जाएगा। वहीं ग्राम कनघट्टी में टेंटिंग सुविधाओं के साथ वॉटर स्पोर्ट्स और बोट क्लब संचालित किए जाएंगे। यहां न्यूनतम 20 कमरों वाला आधुनिक रिसॉर्ट भी विकसित होगा। इसके अतिरिक्त गांधीसागर क्षेत्र में पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए 135 नए आवासीय कमरे तैयार किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधीसागर प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य संपदा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां चीतों, गिद्धों सहित विभिन्न वन्यजीवों और पक्षियों की मौजूदगी इसे विशिष्ट बनाती है। ईको टूरिज्म परियोजनाओं से क्षेत्र की प्राकृतिक विशेषताओं को पहचान मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाए। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। गांधीसागर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट के माध्यम से क्षेत्र की पर्यटन, प्राकृतिक और आर्थिक संभावनाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया।

गांधीसागर में इन परियोजनाओं का शिलान्यास प्रदेश में पर्यटन विकास की नई संभावनाओं को मजबूत करने वाला कदम है। इससे मंदसौर जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और वहां व्यापक स्तर पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने

Read More

खेती में नए प्रयोगों को मिलेगा बढ़ावा, किसानों के नवाचारों को प्रोत्साहित करेगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर, किसानों की आय बढ़ाने

Read More

मुख्यमंत्री निवास में दीपोत्सव का उल्लास, आत्मीयता और सामाजिक एकता के रंग में रंगा दीपावली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय माहौल में साझा कीं दीपावली की खुशियां, सामाजिक समरसता और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक

Read More

यात्रियों को बड़ी राहत! चार्टर बसों का किराया फिर घटा, सफर हुआ सस्ता

कम किराये में मिलेगी यात्रा की सुविधा, यात्रियों की जेब पर कम होगा बोझ; बस सेवा को अधिक किफायती बनाने की पहल यात्रियों के लिए

Read More »

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और वहां व्यापक स्तर पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से रायपुर में

Read More »

गांधीसागर बनेगा प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र, 40.50 करोड़ से विकसित होंगी पांच ईको टूरिज्म परियोजनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शिलान्यास, मालासरी टापू और कनघट्टी में टेंटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, बोट क्लब और आधुनिक रिसॉर्ट की सुविधाएं होंगी विकसित मंदसौर।

Read More »

खेती में नए प्रयोगों को मिलेगा बढ़ावा, किसानों के नवाचारों को प्रोत्साहित करेगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर, किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने

Read More »

मुख्यमंत्री निवास में दीपोत्सव का उल्लास, आत्मीयता और सामाजिक एकता के रंग में रंगा दीपावली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय माहौल में साझा कीं दीपावली की खुशियां, सामाजिक समरसता और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश रायपुर।

Read More »

अब गांवों तक पहुंचेगा अंतरिक्ष विज्ञान का रोमांच, ‘स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय बच्चों को मिल रही नई उड़ान

चलित विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को मिल रही अंतरिक्ष की दुनिया समझने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अनूठी सीख जनजातीय अंचलों के

Read More »