सैम ऑल्टमैन ने बदला अपना नाम, अब कहलाएंगे ‘RAM’ ऑल्टमैन! सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

टेक्नोलॉजी की दुनिया में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा कोई नया प्रोडक्ट नहीं, बल्कि उनका नाम है। ‘RAM ऑल्टमैन’ नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। इस दिलचस्प बदलाव ने टेक जगत और AI यूजर्स का ध्यान खींचा है।

RAM को लेकर क्यों हुआ विवाद?
दरअसल, 29 अक्टूबर को Cheeky Pint पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सैम ऑल्टमैन ने कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाली RAM (Random Access Memory) को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया में मेमोरी की सीमित उपलब्धता के बीच बड़ी मात्रा में DRAM का निजी कंप्यूटरों में पड़ा रहना संसाधनों के इस्तेमाल के लिहाज से प्रभावी नहीं है। उनका सुझाव था कि क्लाउड और डेटा सेंटर में मेमोरी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।

एलन मस्क ने भी ली चुटकी
ऑल्टमैन की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। इस बहस में एलन मस्क भी शामिल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों को भी अपनी RAM रखने का अधिकार मिलना चाहिए। इसके बाद यूजर्स ने सैम ऑल्टमैन को ‘RAM ऑल्टमैन’ नाम रखने की सलाह दी।

ऑल्टमैन ने खुद स्वीकार किया नया नाम
एक यूजर के सुझाव पर सैम ऑल्टमैन ने ‘OK, Yeah’ कहकर सहमति जताई और अपने X अकाउंट का डिस्प्ले नेम बदलकर ‘Ram Altman’ कर लिया। हालांकि, उनका यूजरनेम @sama ही बना हुआ है।

ऑल्टमैन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी बातों को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। वह चाहते हैं कि दुनिया में मेमोरी का उत्पादन बढ़े और लोग अपने कंप्यूटर में जरूरत के मुताबिक अधिक से अधिक RAM लगा सकें।

इस तरह AI की दुनिया के बड़े नाम सैम ऑल्टमैन का यह नया नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Related Posts

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, विभिन्न राज्यों के कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुतियां

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाला दीपोत्सव इस बार दीपों की जगमगाहट के साथ देश की विविध

Read More

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार, 2 नवंबर को मंत्रालय में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की कार्यसमिति की बैठक

Read More

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाएं किसान, पशुपालन, मछली पालन और उद्यानिकी से भी बढ़ाएं आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और पशुपालन, मछली पालन

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में किया पुस्तक का विमोचन, छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं को किया प्रस्तुत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं

Read More

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, विभिन्न राज्यों के कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुतियां

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाला दीपोत्सव इस बार दीपों की जगमगाहट के साथ देश की विविध लोक संस्कृतियों और पारंपरिक कलाओं

Read More »

सैम ऑल्टमैन ने बदला अपना नाम, अब कहलाएंगे ‘RAM’ ऑल्टमैन! सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

टेक्नोलॉजी की दुनिया में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा कोई नया

Read More »

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार, 2 नवंबर को मंत्रालय में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भगवान

Read More »

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाएं किसान, पशुपालन, मछली पालन और उद्यानिकी से भी बढ़ाएं आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और पशुपालन, मछली पालन तथा उद्यानिकी जैसी गतिविधियों से

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में किया पुस्तक का विमोचन, छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं को किया प्रस्तुत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित एक

Read More »

ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बड़ा लक्ष्य, 5.60 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर; 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में करीब

Read More »