बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 59 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हिंदी फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक संजय गुप्ता का निधन हो गया है। उनके अचानक दुनिया से चले जाने की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। संजय गुप्ता 59 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि फिल्म निर्माता और करीबी सहयोगी अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के माध्यम से की।

घर पर गिरने से सिर में लगी थी चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गुप्ता 30 अक्टूबर की रात मुंबई स्थित अपने घर पर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसी चोट के कारण उनका निधन हो गया। निर्देशक मिलाप जावेरी ने भी उनके निधन की जानकारी साझा की। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से बनाई पहचान
संजय गुप्ता ने वर्ष 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई चर्चित फिल्में दीं। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘जिंदा’, ‘जज्बा’, ‘काबिल’ और ‘मुंबई सागा’ शामिल हैं।

क्राइम थ्रिलर और एक्शन फिल्मों को स्टाइलिश अंदाज में पर्दे पर पेश करना उनकी खास पहचान थी। उनके प्रोडक्शन हाउस व्हाइट फेदर फिल्म्स के जरिए भी कई चर्चित फिल्में बनीं।

अशोक पंडित ने जताया दुख
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने संजय गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें शानदार कहानीकार, जीवंत व्यक्तित्व और सिनेमा के प्रति जुनूनी फिल्ममेकर बताया। उन्होंने कहा कि उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

संजय गुप्ता के निधन से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के सहयोगियों में शोक है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Posts

धार में भीषण सड़क हादसा: धरमपुरी-मांडू मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू मार्ग पर ग्राम तारापुर के

Read More

दीपावली से पहले दो दिन बनेंगे महामुहूर्त, 128 साल बाद रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग; खरीदारी और निवेश के लिए रहेंगे शुभ अवसर

दीपावली के पर्व से पहले इस वर्ष ज्योतिषीय दृष्टि से कई विशेष संयोग बनने जा रहे हैं। रवि पुष्य नक्षत्र

Read More

विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, मुंबई के लिए खेलेंगे हिटमैन; श्रीलंका सीरीज के बाद जुड़ेंगे टीम से

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। हिटमैन एक बार फिर घरेलू क्रिकेट

Read More

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर आज से शुरू होगा ‘राज्योत्सव’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Read More

धार में भीषण सड़क हादसा: धरमपुरी-मांडू मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू मार्ग पर ग्राम तारापुर के समीप तेज रफ्तार मारुति ईको

Read More »

बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 59 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हिंदी फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक संजय गुप्ता का निधन हो गया है।

Read More »

दीपावली से पहले दो दिन बनेंगे महामुहूर्त, 128 साल बाद रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग; खरीदारी और निवेश के लिए रहेंगे शुभ अवसर

दीपावली के पर्व से पहले इस वर्ष ज्योतिषीय दृष्टि से कई विशेष संयोग बनने जा रहे हैं। रवि पुष्य नक्षत्र के साथ अन्य शुभ योगों

Read More »

विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, मुंबई के लिए खेलेंगे हिटमैन; श्रीलंका सीरीज के बाद जुड़ेंगे टीम से

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। हिटमैन एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा दिखाते नजर

Read More »

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर आज से शुरू होगा ‘राज्योत्सव’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए लैपटॉप और स्कूटी, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से लैपटॉप एवं स्कूटी

Read More »