दशहरे पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दशहरे के मौके पर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने का फैसला किया है। इसके तहत किसान विभिन्न कृषि मशीनों, किसान ड्रोन और कृषि रक्षा उपकरणों पर सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

कृषि विभाग के अनुसार, नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत 2,166 कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। वहीं फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 1,755 कृषि यंत्रों और उपकरणों के लिए भी किसानों को अनुदान का लाभ मिलेगा।

किसान ड्रोन से लेकर मशीनरी बैंक तक पर लाभ
योजना में कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए 10-10 लाख रुपये तक की लागत वाली परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा किसान ड्रोन और अन्य व्यक्तिगत कृषि यंत्रों पर भी अनुदान दिया जाएगा। फसल अवशेष प्रबंधन के तहत 30 लाख रुपये तक के कस्टम हायरिंग सेंटर समेत विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

इसके साथ ही त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मेज सेलर, मिलेट पर्लर, कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा यंत्र और अन्य योजनाओं के कृषि उपकरण भी अनुदान के दायरे में रखे गए हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
किसान कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर ‘किसान कॉर्नर’ के अंतर्गत ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ विकल्प के जरिए जनपदवार आवेदन किया जा सकेगा। पोर्टल पर संबंधित यंत्रों की सूची, अनुदान की प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अपने जिले के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई

Read More

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के

Read More

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी

Read More

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम

Read More

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर

Read More »

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की प्रस्तावित

Read More »

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक कार अनियंत्रित

Read More »

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जुड़

Read More »

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी ऐतिहासिक विरासत, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां प्रदर्शित

Read More »

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों की खुशहाली से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब गांवों का समग्र विकास होगा और किसानों के जीवन

Read More »