पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI रेड, OSD से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच के तहत की गई है। CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली।

जानकारी के अनुसार, CBI की टीम ने सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस के अलावा राजबीर घुम्मन के संगरूर स्थित आवास और मोहाली समेत अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की। जांच एजेंसी के मुताबिक, तलाशी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

CBI की FIR में अधिकारियों की पोस्टिंग-ट्रांसफर, नीतिगत मामलों, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं को कथित तौर पर प्रभावित करने के आरोपों की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिली रिपोर्ट के बाद हुई है।

CM भगवंत मान ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
CBI की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आगामी चुनावों को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के CBI जांच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात भी कही है।

मामले में CBI की जांच जारी है और छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

भारत की बेटियों का ऐतिहासिक धमाका, चीन को धूल चटाकर चौथी बार बनीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, दमदार खेल और शानदार टीम भावना का लोहा मनवाते हुए

Read More

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा : विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा –

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना – सीहोर जिले में

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

सीएम ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी नल जल योजना की शिकायत पर

Read More

भारत की बेटियों का ऐतिहासिक धमाका, चीन को धूल चटाकर चौथी बार बनीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, दमदार खेल और शानदार टीम भावना का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया। भोपाल में

Read More »

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा : विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा – रीवा में निकली पदयात्रा में

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना – सीहोर जिले में परियोजना के फेज-1 और फेज-2

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

सीएम ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी नल जल योजना की शिकायत पर ठेकेदार पर लगाई एक लाख

Read More »

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड नेटवर्क पर साइबर हमला, रडार और मिसाइल सिस्टम की संवेदनशील जानकारी खतरे में

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड सिस्टम में हैकर्स की सेंधमारी की खबर से रक्षा और साइबर सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। इस साइबर हमले

Read More »

राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा को 105 सीटों से करना पड़ा संतोष

राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन

Read More »