नाइजीरिया में सैन्य विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

नाइजीरिया के ओंडो राज्य में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य शामिल थे। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के मुताबिक, नाइजीरियाई वायुसेना का ATR-42 विमान बेनिन से लागोस की ओर नियमित मिशन पर जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान का मलबा ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में एक नौसैनिक अड्डे के पास मिला।

हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जानकारी में दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। राष्ट्रपति टिनूबू ने नाइजीरियाई वायुसेना को हादसे की पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दुर्घटना की वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय किए जा सकें।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना कर्मियों के सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की है। इस दौरान देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Related Posts

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई

Read More

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के

Read More

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी

Read More

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम

Read More

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर

Read More »

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की प्रस्तावित

Read More »

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक कार अनियंत्रित

Read More »

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जुड़

Read More »

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी ऐतिहासिक विरासत, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां प्रदर्शित

Read More »

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों की खुशहाली से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब गांवों का समग्र विकास होगा और किसानों के जीवन

Read More »