गांधी जयंती पर दिखा अलग अंदाज: पीएम मोदी, सोनिया-राहुल ने जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बातचीत

गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को संसद के संविधान सदन में देश के शीर्ष राजनीतिक नेताओं का एक अलग अंदाज देखने को मिला। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी और खरगे के बीच बातचीत भी हुई।

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने संविधान सदन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टाचार की तस्वीर
यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब SIR और निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है। हाल ही में INDIA ब्लॉक ने SIR के मुद्दे पर संयुक्त कार्यक्रमों और 2 से 8 अक्टूबर तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से भी बातचीत की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी बच्चों के साथ बातचीत करते नजर आए।

गांधी जयंती के अवसर पर नेताओं की इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे। राजनीतिक मतभेदों के बीच एक ही मंच पर नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करना कार्यक्रम की प्रमुख तस्वीरों में शामिल रहा।

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM विष्णु देव साय ने सराहा राष्ट्रसेवा का समर्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि

Read More »

GST में बड़े सुधारों का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के प्रावधान हटने से बढ़ेगी पारदर्शिता

जीएसटी व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और कारोबारी हितैषी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम कदमों की सिफारिश की है। 57वीं जीएसटी

Read More »