ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल किया जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भारत का पहला मुकाबला
टीम इंडिया वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में करेगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। भारत का तीसरा ग्रुप मैच 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ त्शवाने में होगा।

इसके बाद भारतीय टीम 17 अक्टूबर को क्वालिफायर-ए से भिड़ेगी, जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में खेला जाएगा।

14 टीमें और 57 मुकाबले
ICC के मुताबिक 2027 वर्ल्ड कप में 14 टीमें कुल 57 मुकाबले खेलेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन 12 वेन्यू पर होगा। मुख्य टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष तीन-तीन टीमें और दोनों ग्रुप में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चौथे स्थान की टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में फाइनल
वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 नवंबर को केपटाउन और त्शवाने में होंगे।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अभी से क्रिकेट प्रशंसकों में खास उत्सुकता है। दोनों टीमें ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए के साथ शामिल हैं।

Related Posts

भारत की बेटियों का ऐतिहासिक धमाका, चीन को धूल चटाकर चौथी बार बनीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, दमदार खेल और शानदार टीम भावना का लोहा मनवाते हुए

Read More

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा : विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा –

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना – सीहोर जिले में

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

सीएम ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी नल जल योजना की शिकायत पर

Read More

भारत की बेटियों का ऐतिहासिक धमाका, चीन को धूल चटाकर चौथी बार बनीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, दमदार खेल और शानदार टीम भावना का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया। भोपाल में

Read More »

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा : विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा – रीवा में निकली पदयात्रा में

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना – सीहोर जिले में परियोजना के फेज-1 और फेज-2

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

सीएम ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी नल जल योजना की शिकायत पर ठेकेदार पर लगाई एक लाख

Read More »

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड नेटवर्क पर साइबर हमला, रडार और मिसाइल सिस्टम की संवेदनशील जानकारी खतरे में

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड सिस्टम में हैकर्स की सेंधमारी की खबर से रक्षा और साइबर सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। इस साइबर हमले

Read More »

राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा को 105 सीटों से करना पड़ा संतोष

राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन

Read More »