MP कैबिनेट के बड़े फैसले, दमोह-कटनी के बीच बनेगा विंध्य विकास पथ; सिंचाई और रोजगार से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 29 सितंबर को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में विकास, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में करीब ₹24,500 करोड़ के प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।

कैबिनेट ने दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब ₹4,470 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग विंध्य विकास पथ का हिस्सा होगा और बुंदेलखंड तथा विंध्य-महाकौशल क्षेत्र के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाया जाएगा।

चार सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी
बैठक में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। इनमें मां रतनगढ़-दतिया बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना, रामपुरा-मनासा सूक्ष्म उद्वहन परियोजना और बंडा वृहत सिंचाई परियोजना सहित परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।

अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण
कैबिनेट ने पांच वर्दीधारी विभागों की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला भी किया है। इसमें वन विभाग के आरक्षक, गृह विभाग के सामान्य आरक्षक, विशेष सशस्त्र बल, जेल प्रहरी और आबकारी विभाग के आरक्षक पद शामिल हैं।

इसके अलावा स्कूल विद्यार्थियों की गणवेश के लिए DBT के माध्यम से ₹600 देने के लिए करीब ₹348 करोड़ की मंजूरी और स्वास्थ्य क्षेत्र में सिंगरौली में नए अस्पताल तथा छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

कैबिनेट के इन फैसलों में सड़क और सिंचाई बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े प्रावधानों पर भी जोर दिया गया है।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »