MP में खरीफ फसलों की खरीदी की तैयारी तेज, 13,508 किसानों ने कराया पंजीयन

मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इंदौर जिले में अब तक 13,508 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है। किसानों के लिए पंजीयन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन करा लें। प्रदेश में किसानों की सुविधा के लिए 1,100 से अधिक पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों के साथ सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं के माध्यम से पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। सशुल्क केंद्रों पर प्रति पंजीयन अधिकतम 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीयन के दौरान किसानों को भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक खाते और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

सरकार के अनुसार समर्थन मूल्य पर बेची गई उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अपने आधार, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी अपडेट रखने की सलाह दी गई है। धान, ज्वार और बाजरा बेचने के इच्छुक किसानों के लिए समय पर पंजीयन कराना जरूरी है।

Related Posts

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई

Read More

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के

Read More

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी

Read More

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम

Read More

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर

Read More »

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की प्रस्तावित

Read More »

तमिलनाडु में मौत बनकर दौड़ी कार, पेड़ से टकराने पर 8 लोगों की गई जान; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक कार अनियंत्रित

Read More »

खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई उड़ान, अंतरराष्ट्रीय परिसर से खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जुड़

Read More »

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी ऐतिहासिक विरासत, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां प्रदर्शित

Read More »

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, किसानों की खुशहाली से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब गांवों का समग्र विकास होगा और किसानों के जीवन

Read More »