यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज; CM योगी करेंगे UPTEX-2026 का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंटिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में UPTEX-2026 का आयोजन 8 और 9 सितंबर को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

UPTEX-2026 में देशभर के प्रमुख टेक्सटाइल निर्माता, कारोबारी, निवेशक और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन के जरिए प्रदेश में वस्त्र उद्योग के विस्तार, निवेश आकर्षित करने, उत्पादन और निर्यात बढ़ाने तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर मंथन किया जाएगा।

50 नई और विस्तार करने वाली इकाइयों को मिलेगा समर्थन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50 नई एवं विस्तार करने वाली टेक्सटाइल इकाइयों को Letters of Comfort (LoCs) भी प्रदान करेंगे। सरकार के मुताबिक अब तक संबंधित नीतियों के तहत 214 इकाइयों को LoCs जारी किए जा चुके हैं और 157 इकाइयों को 416.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।

निवेश और रोजगार पर रहेगा फोकस
UPTEX-2026 के जरिए सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की पारंपरिक हथकरघा, पावरलूम और रेशम उद्योग की क्षमता को आधुनिक टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग सेक्टर से जोड़ना है। सम्मेलन में निवेश, उत्पादन, निर्यात, तकनीकी नवाचार और कारोबारी माहौल से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इससे प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

सरकार पीएम मित्र पार्क समेत टेक्सटाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा दे रही है। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक वस्त्र एवं परिधान उद्योग के मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

UPTEX-2026 को प्रदेश के टेक्सटाइल सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां सरकार, उद्योग और निवेशकों के बीच संभावित साझेदारियों और नए निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »