छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने कृष्न राम महापात्र, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। न्यायाधिपति महापात्र इससे पहले उड़ीसा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने भी समारोह में हिस्सा लिया।

मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट का वाचन किया। कार्यक्रम में राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। कृष्ण राम महापात्र छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

न्यायमूर्ति महापात्र के मुख्य न्यायाधीश पद संभालने के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायिक प्रशासन को नया नेतृत्व मिला है। न्यायपालिका से जुड़े लोगों ने उनके लंबे अनुभव और न्यायिक कार्यक्षमता को महत्वपूर्ण माना है।

Related Posts

पर्युषण महापर्व का शुभारंभ, आठ दिनों तक तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज

जैन धर्म के प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व का मंगलवार, 8 सितंबर से शुभारंभ हो गया। श्वेतांबर जैन परंपरा में

Read More

यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज; CM योगी करेंगे UPTEX-2026 का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंटिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार

Read More

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, चार दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस

Read More

पर्युषण महापर्व का शुभारंभ, आठ दिनों तक तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज

जैन धर्म के प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व का मंगलवार, 8 सितंबर से शुभारंभ हो गया। श्वेतांबर जैन परंपरा में यह पर्व 8 से 15

Read More »

यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज; CM योगी करेंगे UPTEX-2026 का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंटिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी

Read More »

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, चार दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

Read More »

ग्लोबल 6G पहल से जुड़ा भारत, अमेरिका समेत 25 देश तय करेंगे अगली पीढ़ी की तकनीक की दिशा

भारत ने अगली पीढ़ी की मोबाइल संचार तकनीक यानी 6G के विकास और वैश्विक मानकों को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव से अहम मुलाकात, निवेश और साझेदारी पर चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 के दौरान रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख (रईस) एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से

Read More »

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने कृष्न राम महापात्र, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद

Read More »