MP में नई यात्री परिवहन व्यवस्था की तैयारी, इंदौर में 11-12 सितंबर को होगा परिवहन विजन समिट

मध्य प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुगम और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए 11 और 12 सितंबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय समिट में प्रदेश की भविष्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और Mobility Vision 2030 को लेकर व्यापक मंथन होगा।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा फोकस
समिट का प्रमुख फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा। सरकार की योजना सार्वजनिक परिवहन को केवल बसों की संख्या बढ़ाने तक सीमित रखने के बजाय इसे बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और निजी क्षेत्र की भागीदारी से जोड़ने की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

PPP मॉडल से मजबूत होगा बस नेटवर्क
समिट में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के जरिए यात्री बस सेवाओं के विस्तार और संचालन पर चर्चा होगी। निजी बस ऑपरेटरों, बस निर्माताओं, टेक्नोलॉजी कंपनियों, निवेशकों, परिवहन विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाकर नए निवेश और साझेदारी के अवसर तलाशे जाएंगे।

ई-मोबिलिटी से AI तक पर मंथन
भविष्य की परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, AI एवं डेटा एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और डिजिटल यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

Mobility Vision 2030 का तैयार होगा रोडमैप
समिट के जरिए मध्य प्रदेश की Mobility Vision 2030 को आगे बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार करने पर जोर रहेगा। इसमें स्वच्छ परिवहन, डिजिटल-फर्स्ट मोबिलिटी, एकीकृत टिकटिंग, बेहतर यात्री सुविधाओं और परिवहन क्षेत्र में वित्तीय स्थिरता जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। सरकार और उद्योग जगत के बीच सीधे संवाद के जरिए निवेश, पायलट प्रोजेक्ट और तकनीकी साझेदारी की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

इस समिट को मध्य प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »