केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट की CM यादव ने की समीक्षा, विस्थापित परिवारों पर खास फोकस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना से प्रभावित पन्ना और छतरपुर जिले के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को समझने और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। हालांकि, विकास के साथ प्रभावित और विस्थापित परिवारों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है।

प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगा प्रशासन
सीएम यादव ने पन्ना और छतरपुर जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि अधिकारी प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर परिवारों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं की जानकारी लें। खास तौर पर जनजातीय परिवारों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समाधान करने को कहा गया है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नए स्थानों पर बस चुके विस्थापित परिवारों को स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

8.11 लाख हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता
मुख्यमंत्री के अनुसार परियोजना पूरी होने पर मध्य प्रदेश में करीब 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और 44 लाख से अधिक लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सकेगा। परियोजना में 103 मेगावाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का भी प्रावधान है। बुंदेलखंड और मध्य भारत के 10 जिलों के करीब 1,382 गांवों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

नियमित निगरानी के निर्देश
सीएम यादव ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अधिकारियों को परियोजना की नियमित निगरानी करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जन चौपाल और जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों की आशंकाओं का समाधान करने पर भी जोर दिया।

Related Posts

मुस्कुराकर टाल देते हैं बात, लेकिन कभी नहीं भूलते अपमान! मूलांक 4 और 8 वालों की जानें खासियत

अंक ज्योतिष में हर मूलांक के व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व को अलग-अलग विशेषताओं से जोड़कर देखा जाता है। कुछ

Read More

बंगाल में अगले साल होंगे छात्रसंघ चुनाव, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- ‘दिमागी नक्सलियों की जड़ें उखाड़ फेंकेंगे’

पश्चिम बंगाल की राजनीति में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगले साल

Read More

राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- वोट चोरी के हमारे पास सबूत

वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुस्कुराकर टाल देते हैं बात, लेकिन कभी नहीं भूलते अपमान! मूलांक 4 और 8 वालों की जानें खासियत

अंक ज्योतिष में हर मूलांक के व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व को अलग-अलग विशेषताओं से जोड़कर देखा जाता है। कुछ लोगों के बारे में माना

Read More »

बंगाल में अगले साल होंगे छात्रसंघ चुनाव, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- ‘दिमागी नक्सलियों की जड़ें उखाड़ फेंकेंगे’

पश्चिम बंगाल की राजनीति में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगले साल राज्य में छात्रसंघ चुनाव कराने

Read More »

राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- वोट चोरी के हमारे पास सबूत

वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से

Read More »

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »