छत्तीसगढ़ में विकास का नया मॉडल, AI और युवा शक्ति पर CM साय का फोकस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड लीडर्स फोरम में राज्य की बदलती आर्थिक तस्वीर और भविष्य की विकास रणनीति पेश की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और पारंपरिक उद्योगों पर निर्भर अर्थव्यवस्था नहीं रहेगा। राज्य की नई विकास नीति में युवा शक्ति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप, हरित ऊर्जा और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग को प्रमुख आधार बनाया जा रहा है।

युवाओं को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनाने का लक्ष्य
सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि निवेश को रोजगार, उद्यमिता और बेहतर आय के अवसरों में बदलना है। उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने के साथ-साथ नए व्यवसाय शुरू कर रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ ने 2030 तक 5,000 स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य रखा है। नए उद्यमियों को अपने इनोवेटिव आइडिया को कारोबार में बदलने के लिए 10 लाख रुपये तक की सीड फंडिंग देने की व्यवस्था भी बताई गई है।

6 लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की 500 करोड़ रुपये की AI मिशन के तहत तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल पर बड़ा जोर दिया जा रहा है। योजना के तहत करीब 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। इसके अलावा 50 से अधिक AI आधारित सरकारी सेवाएं विकसित करने की योजना है।

नवा रायपुर में AI डेटा सेंटर पार्क
AI और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में AI डेटा सेंटर पार्क विकसित करने की योजना है। इसके साथ 100 AI डेटा लैब, पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 300 से अधिक AI स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने का लक्ष्य रखा गया है।

निवेश के लिए नए सेक्टर पर फोकस
सीएम साय ने कहा कि स्टील, सीमेंट और खनिज आधारित उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण बने रहेंगे, लेकिन अब निवेश के नए क्षेत्रों पर भी जोर दिया जा रहा है। इनमें सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, AI, डेटा सेंटर, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था वर्ष 2025-26 में करीब 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची और राज्य ने 11.57 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की। सरकार का प्रयास है कि तकनीक, निवेश और युवा उद्यमिता के जरिए छत्तीसगढ़ को नई आर्थिक पहचान दी जाए।

Related Posts

बंगाल में अगले साल होंगे छात्रसंघ चुनाव, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- ‘दिमागी नक्सलियों की जड़ें उखाड़ फेंकेंगे’

पश्चिम बंगाल की राजनीति में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगले साल

Read More

राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- वोट चोरी के हमारे पास सबूत

वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

बंगाल में अगले साल होंगे छात्रसंघ चुनाव, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- ‘दिमागी नक्सलियों की जड़ें उखाड़ फेंकेंगे’

पश्चिम बंगाल की राजनीति में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगले साल राज्य में छात्रसंघ चुनाव कराने

Read More »

राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- वोट चोरी के हमारे पास सबूत

वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से

Read More »

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »