छत्तीसगढ़ में मजबूत हुई कैंसर उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री साय ने किया नए संस्थान का उद्घाटन

छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को अत्याधुनिक और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने संस्थान में उपलब्ध उपचार सुविधाओं और अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनरी का अवलोकन किया तथा अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पिछले 36 वर्षों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ बेहतर उपचार सुविधाएं विकसित करने का यह प्रयास प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नया कैंसर संस्थान आने वाले समय में हजारों-लाखों मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

नए संस्थान के शुरू होने से मरीजों को कैंसर की स्क्रीनिंग, शुरुआती जांच, सटीक निदान, सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और अन्य आवश्यक उपचार एकीकृत रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में सुविधा मिलेगी। इससे प्रदेश के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़वासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। निजी क्षेत्र की ऐसी पहल से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को और गति मिलेगी तथा गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधाएं प्रदेश में ही मजबूत होंगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संस्थान के शुभारंभ को स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कैंसर की समय पर पहचान और नियमित स्क्रीनिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान होने पर उपचार की संभावनाएं बेहतर होती हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »