CM यादव का बड़ा तोहफा: पेंशन और उज्ज्वला योजना के 57 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹311 करोड़ ट्रांसफर

रक्षाबंधन और सावन के अवसर से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को मंत्रालय से सिंगल क्लिक के जरिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 311 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के खातों में जुलाई 2026 की पेंशन के रूप में 211 करोड़ 53 लाख रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि भले ही छोटी हो, लेकिन इससे मिलने वाला सहारा बहुत बड़ा होता है।

वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की करीब 22 लाख 20 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की प्रोत्साहन राशि भी भेजी गई। इसके तहत करीब 99 करोड़ रुपये की दो माह की सब्सिडी महिलाओं को मिली।

‘बहनों की खुशी में ही हमारी खुशी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावन और आगामी रक्षाबंधन पर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सावन बहनों का महीना है और बहनें खुश होंगी तो घर में रौनक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का उपहार पहले ही देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कल्याण में सरकार कोई कमी नहीं रखेगी।

अंत्योदय और सेवा सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों के कल्याण को सरकार प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव से सभी की सेवा करना सरकार का धर्म है और अंत्योदय ही उसका अंतिम लक्ष्य है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM विष्णु देव साय ने सराहा राष्ट्रसेवा का समर्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि

Read More »

GST में बड़े सुधारों का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के प्रावधान हटने से बढ़ेगी पारदर्शिता

जीएसटी व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और कारोबारी हितैषी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम कदमों की सिफारिश की है। 57वीं जीएसटी

Read More »