नए शिक्षा मंत्री प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी द्वारा नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर की गई टिप्पणियों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ अहम बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस नेताओं के बयानों और भाजपा की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

प्रियंका गांधी की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए शिक्षा मंत्री के चयन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है जिसने गर्भवती महिला से दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई का समर्थन किया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस फैसले से देश की करोड़ों बेटियों को गलत संदेश गया है। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और सदन में हंगामा शुरू हो गया।

किरेन रिजिजू ने उठाई बयान हटाने की मांग
प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने इसे ‘चरित्र हनन’ बताते हुए कहा कि बिना प्रमाण किसी मंत्री पर ऐसे आरोप लगाना उचित नहीं है। रिजिजू ने स्पीकर से मांग की कि संबंधित टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। वहीं, प्रह्लाद जोशी ने भी आरोपों को गलत और भ्रामक बताते हुए प्रियंका गांधी से माफी मांगने की बात कही।

राहुल गांधी ने भी दोहराए आरोप
लोकसभा की कार्यवाही के बाद संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने भी प्रह्लाद जोशी को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब देशभर के छात्र और छात्राएं शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे समय में ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया गया है जिस पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के फैसले पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में कई अन्य विकल्प मौजूद थे।

Related Posts

पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए

Read More

सिंहस्थ: 2028 के दृष्टिगत बढ़ाई जा रही रेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत रेलवे सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर चल रहा है। प्रधानमंत्री

Read More »

पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि

Read More »

एमपी में मूंग खरीदी और खाद की मांग पर प्रदर्शन, किसान मुख्यमंत्री आवास कूच पर अड़े

एमपी में मूंग खरीदी और खाद की मांग पर प्रदर्शन, किसान मुख्यमंत्री आवास कूच पर अड़े प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी की

Read More »

नए शिक्षा मंत्री प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका

Read More »

‘पेपर लीक आतंकवाद से कम नहीं, सरकार इसका मुकम्मल इलाज करेगी’

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक आतंकवाद से कम खतरनाक नहीं है,

Read More »