फांसी के फंदे पर लटके युवक की समय रहते बचाई जान

फांसी के फंदे पर लटके युवक की समय रहते बचाई जान
भोपाल, मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानव जीवन की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए फांसी के फंदे पर लटके एक युवक की समय रहते जान बचाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं समय पर उपलब्ध कराई गई चिकित्सकीय सहायता से युवक का जीवन सुरक्षित हो सका।

11 जुलाई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासी सोनू श्रीवास्तव ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली है तथा दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक अनूप सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम ने स्थिति का तत्काल आकलन किया। युवक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। समय की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने बिना विलंब दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहाँ युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

डायल-112 टीम ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतारा, प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एफआरव्ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरही पहुँचाया, जहाँ तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। समय पर पुलिस की कार्रवाई एवं चिकित्सकीय सहायता मिलने से युवक की जान बच गई। डायल-112 जवानों की त्वरित, साहसिक एवं संवेदनशील कार्यवाही से एक व्यक्ति का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।
डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में न केवल त्वरित सहायता प्रदान करती है, बल्कि संवेदनशील मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ जीवन की रक्षा हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

Related Posts

डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजराष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी)

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलिछत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के

Read More

डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजराष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर),

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलिछत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने

Read More »

फांसी के फंदे पर लटके युवक की समय रहते बचाई जान

फांसी के फंदे पर लटके युवक की समय रहते बचाई जानभोपाल, मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानव

Read More »

आषाढ़ अमावस्या के दिन करें उपाय, पितृ दोष होंगे दूर और पूर्वज होंगे प्रसन्न

आषाढ़ अमावस्या के दिन करें उपाय, पितृ दोष होंगे दूर और पूर्वज होंगे प्रसन्नहिंदू धर्म में किसी भी अमावस्या को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है

Read More »

इंग्लैंड को रौंदकर भारतीय महिला टीम ने बदला 142 साल का इतिहास

इंग्लैंड को रौंदकर भारतीय महिला टीम ने बदला 142 साल का इतिहासभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच

Read More »

बुद्धिमत्ता के बलबूते विश्व में पहचान बना सकते हैं युवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुद्धिमत्ता के बलबूते विश्व में पहचान बना सकते हैं युवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे युवा अपनी योग्यता और

Read More »