ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा झटका

ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा झटका
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी संकट गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले बीरभूम के दिग्गज नेता अनुब्रत मंडल अब आधिकारिक तौर पर रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल हो गए हैं। बागी गुट ने उन्हें बीरभूम जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। बागी खेमे की ओर से यह ऐलान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी ने किया। उन्होंने कहा कि अनुब्रत मंडल को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी देते हुए बीरभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुब्रत लंबे समय तक टीएमसी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं।

कई दिनों से चल रही थी बातचीत
अनुब्रत मंडल के बागी खेमे में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। रितब्रत बनर्जी ने पहले दावा किया था कि 4 मई के बाद से उनकी अनुब्रत मंडल से करीब 30 बार बातचीत हुई। उसी के बाद से उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई थीं। इससे पहले पूर्व मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा और काजल शेख समेत कई नेता भी ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बागी गुट में शामिल हो चुके हैं।

पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर भी दावा
बागी गुट केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागी गुट तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न पर भी अपना दावा मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग को भेजे जाने वाले जवाब का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

25 महीने जेल में रहे थे अनुब्रत मंडल
अनुब्रत मंडल कथित गो-तस्करी मामले में करीब 25 महीने जेल में रहे थे। सितंबर 2024 में उन्हें जमानत मिली थी। जेल से रिहा होने के बाद वह लंबे समय तक राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं दिखे, लेकिन अब बागी खेमे में शामिल होने के साथ उन्होंने नई राजनीतिक पारी शुरू कर दी है।

Related Posts

 मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्म  की विशाल तिरंगा यात्रा :रामेश्वर

मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्म की विशाल तिरंगा यात्रा :रामेश्वर 14 अगस्त

Read More

21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ BSF की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का हुआ शुभारंभ

21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ BSF की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का हुआ शुभारंभ

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलनमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री

Read More

इंदौर में 15.70 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, आगर मालवा का तस्कर गिरफ्तार

इंदौर में 15.70 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, आगर मालवा का तस्कर गिरफ्तारइंदौर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी

Read More »

 मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्म  की विशाल तिरंगा यात्रा :रामेश्वर

मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्म की विशाल तिरंगा यात्रा :रामेश्वर 14 अगस्त को आयोजित होने वाली भारत

Read More »

21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ BSF की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का हुआ शुभारंभ

21 लाख वृक्षारोपण के संकल्प के साथ BSF की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर महाअभियान का हुआ शुभारंभ सभी घरों में वाटर हार्वेस्टिंग

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलनमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गतिमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में

Read More »

डिजिटल सुशासन से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डिजिटल सुशासन से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में

Read More »