शादी पर मचा बवाल, 20 दिन बाद दूल्हे को भी साथ ले गई पुलिस

शादी पर मचा बवाल, 20 दिन बाद दूल्हे को भी साथ ले गई पुलिस
बुंदेलखंड में विवाह योग्य युवकों के लिए जीवनसाथी तलाशना लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर सक्रिय दलाल गिरोह लोगों को झांसे में लेकर शादियां करा रहे हैं, जिनके बाद परिवारों को कानूनी और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसा ही मामला टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र की बंधा चौकी अंतर्गत सामने आया है, जहां दलालों के माध्यम से कराई गई शादी के महज 20 दिन बाद उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की पुलिस कथित नाबालिग दुल्हन को बरामद करने पहुंची और दुल्हे को भी अपने साथ ले गई।

बंधा निवासी राजेश शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उनके छोटे भाई नीतेश शुक्ला का विवाह 16 जून को अछरू माता मंदिर में कराया गया था। यह रिश्ता बम्हौरी बराना निवासी रामकुमार नायक, बब्लू बिदुआ और संतोष चौबे नामक लोगों ने तय कराया था। परिवार को बताया गया था कि युवती प्रयागराज (नैनी) की रहने वाली है और उसके माता-पिता नहीं हैं। विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी परिवार के साथ सामान्य जीवन बिता रहे थे।

पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की
परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार से कुछ लोग पुलिस बताकर घर पहुंचे और युवती के साथ दूल्हे नीतेश को भी अपने साथ ले गए। परिवार ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। राजेश का आरोप है कि स्थानीय बंधा चौकी को पहले से इसकी कोई सूचना नहीं थी, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि कहीं यह कोई साजिश या अपहरण का मामला तो नहीं है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी का बयान
हालांकि, मोहनगढ़ थाना प्रभारी अंकित दुबे ने बताया कि जिस युवती का विवाह कराया गया था, वह नाबालिग है। उसके अपहरण का मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रामगंज थाने में अपराध क्रमांक 49/26 के तहत दर्ज है। उसी प्रकरण में अमेठी पुलिस युवती को बरामद करने आई थी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत उसे अपने साथ ले गई।

Related Posts

4 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

4 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाईजम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि एसआईए को बड़ी

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर प्रदेश के सभी युवाओं को दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर प्रदेश के सभी युवाओं को दिया संदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन

Read More

मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को वितरित कीं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें एवं कॉपियां

मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को वितरित कीं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें एवं कॉपियांमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा

Read More

4 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

4 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ी कार्रवाईजम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि एसआईए को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने

Read More »

आज क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया, इज्जत बचाने मैदान पर उतरेगी

आज क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया, इज्जत बचाने मैदान पर उतरेगीभारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर प्रदेश के सभी युवाओं को दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर प्रदेश के सभी युवाओं को दिया संदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि

Read More »

मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को वितरित कीं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें एवं कॉपियां

मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को वितरित कीं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें एवं कॉपियांमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षा ही समाज

Read More »

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय

Read More »

भटहट-बांसस्थान फोरलेन की सौगात, CM योगी ने किया 758 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

भटहट-बांसस्थान फोरलेन की सौगात, CM योगी ने किया 758 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यासमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क समेत तकरीबन 758

Read More »