स्कोप विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में मना विश्व पर्यावरण दिवस

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान संकाय में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ एक सप्ताह तक मनाया जा रहा है।यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के द्वारा प्रयोजित है। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सीतेश सिन्हा, विज्ञान संकाय के डीन डॉ. सत्येंद्र खरे एवं समस्त विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। प्रथम दिवस इस कार्यक्रम में युवा विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी दी, जिसमें पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुतिकरण, छात्राओं और छात्रों के बीच पर्यावरण पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।जिसके निर्णायक डॉ. नितिन मोड़ डीन, वाणिज्य विभाग एवं डॉ. संजु शर्मा एचओडी, शिक्षा विभाग उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया।


इसके पश्चात द्वितीय दिवस विशेषज्ञ व्याख्यानआयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञ वक्ता एवं मुख्य अतिथि डॉ. लोकेंद्र ठक्कर, ऑफिसर इंचार्ज, मध्यप्रदेश शासन, वेटलैंड प्राधिकरण (EPCO), भोपाल तथा डॉ.विपिन व्यास, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, प्राणी शास्त्र तथा अनुप्रयुक्त जल कृषि विभाग, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल थे। उन्होंने नदियों को स्वस्थ रखने के तरीकों तथा नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र को समझाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयोगों के बारे में बताया तथा नैनोप्लास्टिक जल और भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर मस्तिष्क तक पहुँच रही है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है अतः हमें अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी ऐसा लोकेन्द्र ठक्कर ने कहा। इसके पूर्व कार्यक्रम के आरंभ में विज्ञान संकाय के डीन डॉ. सत्येंद्र खरे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हीं के द्वारा निर्मित पृथ्वी पर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिसमें प्लास्टिक के कारण पृथ्वी को होने वाले नुकसान को दर्शाया गया। प्रोफेसर डीन अकादमिक वी. के. गुप्ता ने कृषि भूमि की घटती गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की। समस्त कार्यक्रम में डॉ. विजय सिंह, कुलगुरु, एसजीएसयू तथा रजिस्ट्रार डॉ. सितेश सिन्हा एसजीएसयू उपस्थित रहे और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार वितरण किया।कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ. ज्योत्सना मिश्रा ने आभार व्यक्त किया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों से संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विशाखाराजूरकर राव द्वारा किया गया। तृतीय दिवस (7 जून) को छात्रों ने पर्यावरण विषयक कविता पाठ, स्लोगन लेखन और गीत प्रस्तुत किए। साथ ही परिसर की सफाई एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

Related Posts

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफ

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफइंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने

Read More

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्थामुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Read More

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेट

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेटमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

Read More

मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन

मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशनविस्तारवाद पर सख्त संदेश देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया से चीन

Read More »

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफ

ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक ने इंडोनेशिया में पीएम मोदी की तारीफइंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू

Read More »

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था

बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका एवं भूमि संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्थामुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन

Read More »

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेट

छात्राओं की फ्री स्कूटी योजना 5 साल बढ़ी, हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा नकद इनाम – MP कैबिनेटमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Read More »

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिलभारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले पूर्व

Read More »

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरूबॉलीवुड से एक और पॉपुलर फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी इंस्टॉलमेंट बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली

Read More »