एमपीएल जर्सी अनावरण समारोह में आईसेक्ट ‘लोगो’ युक्त टी-शर्ट हुई लांच

एमपीएल में आरएनटीयू के खिलाड़ी पुरुष वर्ग में प्रारब्ध मिश्रा, अखिल निगोटे यादव और महिला वर्ग में संस्कृति गुप्ता खिताबी मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन की शुरुआत ग्वालियर में गुरुवार को आयोजित जर्सी अनावरण समारोह के साथ भव्य रूप से हुई। इस अवसर पर आईसेक्ट समूह का लोगो युक्त टी-शर्ट भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमपीएल के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया, जीडीसीए के प्रेसीडेंट प्रशांत मेहता तथा एमपीएल के सीईओ एवं कन्वेनर रवि पाटनकर रहे। इस विशेष आयोजन में आईसेक्ट समूह की ओर से मनोज त्रिपाठी, विकास अवस्थी तथा आरएनटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विजय प्रताप विशेष रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट 12 जून से शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में आरंभ होगा।

आरएनटीयू के तीन होनहार छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से एमपीएल में चयनित हुए हैं। पुरुष वर्ग में बीपीईएस के छात्र प्रारब्ध मिश्रा ग्वालियर चिताह टीम से तथा एमपीईएस के छात्र अखिल निगोटे यादव इंदौर पिंक पैंथर से पदार्पण कर रहे हैं।महिला वर्ग में आरएनटीयू की बीपीईएस की छात्रा संस्कृति गुप्ता, जो मुंबई इंडियंस वूमन आईपीएल टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, अब भोपाल वॉल्व्स टीम से एमपीएल में हिस्सा ले रही हैं। यह पहली बार है जब एमपीएल में महिला क्रिकेट लीग को भी शामिल किया गया है, जिसमें तीन टीमें भाग ले रही हैं।

जर्सी अनावरण समारोह में राज्य भर से आए खेल प्रेमियों, टीम अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस उपलब्धि पर आईसेक्ट समूह के चेयरमैन एवं आरएनटीयू के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, तथा आरएनटीयू की प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM विष्णु देव साय ने सराहा राष्ट्रसेवा का समर्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि

Read More »

GST में बड़े सुधारों का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के प्रावधान हटने से बढ़ेगी पारदर्शिता

जीएसटी व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और कारोबारी हितैषी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम कदमों की सिफारिश की है। 57वीं जीएसटी

Read More »