ब्रजेश पाठक ने सेना को किया सलाम, बोले – “अब भारत दुश्मनों को उनके घर में मारता है”

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने एक कड़ा जवाब देते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” को अंजाम दिया। इस अभियान में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। खास बात यह रही कि इस मिशन का नेतृत्व दो बहादुर महिला सैन्य अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह  ने किया।

भारतीय सेना दुनिया को दे रही है साफ संदेश – ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सेना के साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा- भारतीय सेना अब केवल सीमा पर नहीं, बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देती है। पूरी दुनिया को यह संदेश गया है कि भारत अब किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस फैसले का परिणाम है जिसमें उन्होंने सेना को खुली छूट दी।

सेना को मिला मंत्रिमंडल का सम्मान

डिप्टी सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने विपक्ष की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा- जहां देश की सुरक्षा का सवाल हो, वहां राजनीति नहीं होनी चाहिए। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए ऐसी बयानबाज़ी कर रहा है।

कर्नल सोफिया भारत की बेटी हैं – असीम अरुण

बदायूं में मीडिया से बात करते हुए यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने कर्नल सोफिया कुरैशी की सराहना की। उन्होंने कहा- कर्नल सोफिया भारत की बेटी हैं। उन्होंने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। सेना के जवान वर्दी पहनते ही जाति-धर्म से ऊपर उठ जाते हैं। असीम अरुण ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अब युद्ध लड़ने की हालत में नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही आतंकियों को खत्म कर दिया गया। अब हर हमले का जवाब दुश्मन को उसी की ज़मीन पर मिलेगा।

Related Posts

यूपी NDA में सीटों का संग्राम! चौरीचौरा और अतरौलिया को लेकर बढ़ा विवाद

उत्तर प्रदेश की सियासत में चौरीचौरा और अतरौलिया सीटों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर राजनीतिक हलचल तेज

Read More

अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर लगा प्रतिबंध, राजनीतिक गलियारों में हलचल

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड किए जाने

Read More

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »

एनवीडिया का बड़ा यू-टर्न, जेनसन हुआंग को फिर मिली CEO की कमान

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। कंपनी ने अपने निर्णय में बदलाव करते हुए जेनसन

Read More »

यूपी NDA में सीटों का संग्राम! चौरीचौरा और अतरौलिया को लेकर बढ़ा विवाद

उत्तर प्रदेश की सियासत में चौरीचौरा और अतरौलिया सीटों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है।

Read More »

अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर लगा प्रतिबंध, राजनीतिक गलियारों में हलचल

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड किए जाने की खबर सामने आई है।

Read More »

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर

Read More »

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की प्रस्तावित

Read More »