33 जिलों में उद्यमिता केंद्रों की तैयारी, युवाओं के हुनर और कारोबार को मिलेगा सहारा

छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ उद्यमिता और स्टार्टअप से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। यह पहल मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के तहत की जाएगी।

राज्य सरकार ने इस मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। योजना का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल, उद्यमिता, नवाचार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। मिशन के तहत युवाओं को अपने कारोबारी विचारों को विकसित करने, नई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव हासिल करने और स्टार्टअप शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

100 टेक लैब और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बनेंगे
उद्यमिता विकास केंद्रों के साथ प्रदेश में 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किए जाने की भी योजना है। सरकार के मुताबिक इससे युवाओं को नई तकनीक और उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।

रोजगार के साथ स्टार्टअप पर फोकस
मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन में स्टार्टअप, कौशल विकास, उभरती तकनीक और रोजगार को एक साथ जोड़ने पर जोर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाले के बजाय नए उद्यम और रोजगार के अवसर पैदा करने वाले उद्यमी के रूप में आगे बढ़ाने का है।

राज्य सरकार की मौजूदा स्टार्टअप नीति भी स्थानीय प्रतिभाओं, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप को शुरुआती चरण से लेकर विस्तार तक सहायता देने पर केंद्रित है।

Related Posts

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Read More

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी

Read More

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने

Read More

मानवता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं गुरु नानक देव जी, उनके संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से

Read More »

मालवी, निमाड़ी और बुंदेली को सहेजने की जरूरत, आधुनिकता की दौड़ में न खोएं अपनी जड़ें

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने के लिए आंचलिक बोलियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

Read More »

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार का संकल्प, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के तालमेल पर जोर

मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Read More »

आदिवासी वनांचलों में विकास की नई पहल, किसान होंगे समृद्ध और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर

Read More »

मेहनत लाई रंग! महक और पलक का भारतीय टीम में चयन, इंग्लैंड से होगा अगला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य की महिला

Read More »

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »