म.प्र. की यह पहल भाषाई इतिहास में सदैव उल्लेखनीय रहेगी- प्रो कविता रस्तोगी ,लखनऊ वि.वि

घुमन्तू समुदायों की सबसे बड़ी पहचान उनकी विशिष्ट भाषा है- डॉ. धर्मेन्द्र पारे ,निदेशक, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल

 अकादमी द्वारा उन उपेक्षित भाषाओं को स्वर दिया जा रहा है जिनकी ओर पूर्व में ध्यान नहीं दिया गया-प्रो शुभेन्दु शेखर ,प्राचार्य,पचमढ़ी

सात दिवसीय टॉकिंग डिक्शनरी शिविर का समापन

 भोपाल। जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा विगत वर्ष से टॉकिंग डिक्शनरी बनाने का अभिनव कार्य प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत पूर्व में कुचबंधिया (गिहारा पारसी) बेड़िया, बंजारा, गाडुलिया लोहार और पारधी घुमंतू और विमुक्त समदायों की भाषाओं में टाँकिग डिक्शनरी बन चुकी है। इस वर्ष नट कलंदर, बांछड़ा कंजर और कालबेलिया समुदायों की भाषाओं में यह कार्य चल रहा है। डिक्शनरी बनाने का प्रशिक्षण लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ कविता रस्तोगी और उनकी संस्था सेल के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया। इस वर्ष उक्त पाँच समुदायों की टाकिंग डिक्शनरी पूर्ण करने का लक्ष्य है। समापन पूर्व पचमढ़ी के शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो शुभेन्दु शेखर ने कहा कि अकादमी द्वारा उन उपेक्षित भाषाओं को स्वर दिया जा रहा है जिनकी ओर पूर्व में ध्यान नहीं दिया गया।

समापन वक्तव्य में प्रमुख प्रशिक्षक प्रो. कविता रस्तोगी ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई पहल भाषाई इतिहास में सदैव उल्लेखनीय रहेगी। विश्व भर में भाषाओं के संरक्षण संवर्धन के लिए टॉकिंग डिक्शनरी के रूप में एक नई चेतना उत्पन्न हुई है। विलुप्तप्राय और संकट ग्रस्त भाषाएँ इससे वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित हो सकेंगी। आभार वक्तव्य देते हुए अकादमी निदेशक डॉ. धर्मेंद्र पारे ने कहा है कि घुमन्तू समुदायों की सबसे बड़ी पहचान उनकी विशिष्ट भाषा है। भाषा के संसार में एक शब्द का बचा रहना उस संस्कृति का बचा रहना है। अकादमी बोलियों के विकास के लिए प्रारंभ से ही कटिबद्ध है। शिविर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयीन प्राध्यापकों और शालेय शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Related Posts

यूपी NDA में सीटों का संग्राम! चौरीचौरा और अतरौलिया को लेकर बढ़ा विवाद

उत्तर प्रदेश की सियासत में चौरीचौरा और अतरौलिया सीटों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर राजनीतिक हलचल तेज

Read More

अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर लगा प्रतिबंध, राजनीतिक गलियारों में हलचल

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड किए जाने

Read More

पीएम मोदी का गुरुद्वारों से आह्वान, देश के हर युवा तक पहुंचाएं यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गुरुद्वारों और सिख समुदाय से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा तक सेवा,

Read More »

एनवीडिया का बड़ा यू-टर्न, जेनसन हुआंग को फिर मिली CEO की कमान

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। कंपनी ने अपने निर्णय में बदलाव करते हुए जेनसन

Read More »

यूपी NDA में सीटों का संग्राम! चौरीचौरा और अतरौलिया को लेकर बढ़ा विवाद

उत्तर प्रदेश की सियासत में चौरीचौरा और अतरौलिया सीटों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है।

Read More »

अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर लगा प्रतिबंध, राजनीतिक गलियारों में हलचल

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड किए जाने की खबर सामने आई है।

Read More »

वैकुंठ चतुर्दशी पर आज बनेगा दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, भरणी नक्षत्र और वरीयान योग में होगी हरि-हर की आराधना

कार्तिक मास की पावन वैकुंठ चतुर्दशी इस वर्ष 23 नवंबर, सोमवार को विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर

Read More »

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की प्रस्तावित

Read More »