राष्ट्रीय रामायण केंद्र की महिला इकाई टी.टी.नगर का हुआ शुभारंभ

वाल्मीकि रामायण एक मंदिर है और रामचरितमानस में डुबकी लगा मंदिर में प्रवेश किया जाता है- डॉ. राजेश श्रीवास्तव
जिसमें संस्कारों की हजारों नदियाँ प्रवाहित होती हैं -सुभाष अत्रे
भोपाल। नरेश मेहता कक्ष हिंदी भवन में राष्ट्रीय रामायण केंद्र की टी.टी. नगर महिला इकाई का परिचायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय रामायण केंद्र के डॉ राजेश श्रीवास्तव, सचिव रुपाली सक्सेना एवं अरुण गुप्ता जी केंद्रीय इकाई से उपस्थित थे। रामायण केंद्र की महिला इकाई टी.टी नगर की अध्यक्ष सुधा दुबे, संयोजक मृदुल त्यागी एवं मंत्री मंजूलता श्रोति को बनाया गया।सुभाष अत्रे ने रामायण के अध्ययन अध्यापन और प्रचार प्रसार तथा जन सामान्य में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए रामायण केन्द्र इकाई स्थापित करने पर सभी को बधाई दी। नीलू हर्षे , प्रतिभा श्रीवास्तव एवं उषा चतुर्वेदी श्यामा गुप्ता दर्शना ने राम भजन सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में राष्ट्रीय रामायण केंद्र के निदेशक राजेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए इस इकाई के संचालन और कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए सभी इकाइयों की एक बैठक आयोजित करने के लिए घोषणा की उन्होंने बाल्मीकि रामायण और तुलसी रामचरितमानस के संबंध में अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि बाल्मीकि रामायण एक मंदिर है और रामचरितमानस नदी है।जिसको समझकर मंदिर में प्रवेश किया जा सकता है। सभी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह आने वाली पीढ़ी को रामचरितमानस से जोड़ने के लिए नवाचार करने के लिए संकल्पित हैं।
इस कार्यक्रम में सरोज गुप्ता, तिलोत्तमा सारस्वत, प्रियंका श्रीवास्तव, चंद्रा सक्सेना श्यामा गुप्ता दर्शना, मंजुला ठाकुर, नीलू हर्षे और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश

Read More

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल

Read More

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी

Read More »

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंटरेक्टिव सेशन को किया संबोधित, निवेश और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, व्यापारिक

Read More »

मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की राउंडटेबल बैठक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में सात देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। बैठक का उद्देश्य

Read More »

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS-Infosys-Wipro समेत 8 कंपनियां PERM से सस्पेंड

अमेरिका में काम कर रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने TCS, Infosys, Wipro, HCL और Cognizant

Read More »

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM विष्णु देव साय ने सराहा राष्ट्रसेवा का समर्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि

Read More »

GST में बड़े सुधारों का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के प्रावधान हटने से बढ़ेगी पारदर्शिता

जीएसटी व्यवस्था को और सरल, पारदर्शी और कारोबारी हितैषी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई अहम कदमों की सिफारिश की है। 57वीं जीएसटी

Read More »