भोपाल। संभागायुक्त संजीव सिंह ने शुक्रवार 6 जून को ग्राम बरखेड़ी अब्दुल्ला, बालमपुर, सुखीसेवनिया का निरीक्षण कर विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, संयुक्त आयुक्त विनोद यादव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त संजीव सिंह ने ग्राम बरेखड़ी अब्दुल्ला में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित वैज्ञानिक कृषक संवाद सा निरीक्षण किया। इस मौके पर संजीव सिंह ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। प्रगतिशील कृषकों को प्रदान करें नवीन तकनीकों की जानकारी। उन्होंने कहा कि सभी कृषकों को उन्नत खेती की जानकारी प्रदान कर नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग, हैप्पी सीडर के उपयोग करने के लिए प्रेरित करनें। इस संवाद में वैज्ञानिक एमपी सिंह, डॉ. फतेह सिंह, डॉ. सुबीर चक्रवर्ती ने कृषकों को उन्नत तकनीक एवं उर्वरकों की जानकारी प्रदान की।










