चार जून से शुरू होगा पाँच दिवसीय “स्मरण हबीब“ रंग आलाप नाट्य महोत्सव

भोपाल।रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में हम थियेटर ग्रुप द्वारा पाँच दिवसीय स्मरण हबीब इक्कीसवाँ रंग आलाप नाट्य महोत्सव चार से आठ जून तक मध्य प्रदेश संस्कृति संचालनालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त निर्देशकों की नाट्य प्रस्तुतियों को शामिल किया गया है।समारोह में पहले दिन हम थियेटर ग्रुप द्वारा कामतानाथ की बहुचर्चित कहानी संक्रमण का मंचन “ उनके बाद “ के नाम से वरिष्ठ रंगकर्मी बालेन्द्र सिंह के निर्देशन में किया जाएगा।

यह कहानी जनरेशन गैप पर आधारित है जिसमें पिता पुत्र और माँ के मार्मिक संवाद है। दूसरे दिन विहान ड्रामा वर्क्स द्वारा युवा निर्देशक सौरभ अनंत के निर्देशन में महामात्य वत्सराज का क्लासिक नाटक “ हास्य चूड़ामणि “ का मंचन किया जाएगा। हास्य से भरपूर इस नाटक को बुंदेली बोली और बुंदेली लोक गीतों से सजाया गया है। तीसरे दिन भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी और फ़िल्म अभिनेता राजीव वर्मा के निर्देशन और अभिनय से सजा नाटक “ चौथी सिगरेट “ का मंचन किया जाएगा। इस नाटक को प्रदेश के प्रसिद्ध नाटककार योगेश त्रिपाठी ने लिखा है।

चौथे दिन शेक्सपियर का मिड्स समर नाइट ड्रीम का हिंदी अनुवाद “ कामदेव का अपना बसंत ऋतु का सपना “ हिंदी रंगमंच के पितामह कहे जाने वाले हबीब तनवीर के निर्देशन में खेला जाएगा। यह नाटक देश और दुनिया में खूब खेला गया है। समारोह के अंतिम दिन भारतीय रंगजगत में प्रसिद्ध और दुनियाभर में चर्चित नाटक “ चरणदास चोर “ का मंचन हबीब तनवीर के निर्देशन में नया थियेटर भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में नाटकों के अलावा साहित्यकार और कवि हृदय संतोष चौबे की कविताओं की प्रस्तुति योगेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशन में पाँच जून को ब्लेस थियेटर ग्रुप द्वारा की जाएगी।

समारोह के अंतिम दिन आठ जून को हबीब तनवीर की पुण्यतिथि पर हबीब तनवीर के रंगकर्म पर शाम पाँच बजे से रंग संवाद होगा। जिसमें पद्मश्री कपिल तिवारी, अनुराधा शंकर सिंह और उदयन वाजपेयी हबीब तनवीर की रंग विरासत पर चर्चा करेंगे।सभी नाट्य प्रस्तुतियां शाम सात बजे से होगीं और प्रवेश सहयोग राशि के साथ होगा।

Related Posts

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Read More

गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगी सेवाएं

गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर

Read More

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने दोनों कंपनियों

Read More »

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों की बराबरी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रूट ने कम टेस्ट मैचों में

Read More »

पुतला दहन को लेकर रांची में तनाव, छात्रों और पुलिस की भिड़ंत; 14 नामजद

रांची में पुतला दहन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बिगड़

Read More »

गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगी सेवाएं

गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

Read More »

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल करने जैसे आरोपों पर नाराजगी

Read More »

शिलॉन्ग हिंसा पर एक्शन मोड में प्रशासन, 15 FIR दर्ज और पांच संदिग्धों की पहचान; SIT को जांच की जिम्मेदारी

शिलॉन्ग में 19 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में मेघालय पुलिस ने अब तक 15 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के

Read More »