महाराणा प्रताप जयंती पर विशेष व्याख्यान आयोजित

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप जयंती पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने अपने संबोधन में बताया कि महाराणा प्रताप स्वतंत्रता, स्वाभिमान व पौरुष के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने शासन में अनेकों प्रशासनिक सुधार किए और सभी समुदायों को समावेशी जानकर अपनी सेना व प्रशासन में स्थान दिया था। प्रो. लाभ ने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध महाराणा प्रताप के युद्ध कौशल का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने शासन के विकेंद्रीकरण पर कार्य किया था।

प्रो. लाभ ने कहा कि श्याम नारायण पाण्डेय के काव्य में महाराणा प्रताप और हल्दीघाटी की लड़ाई का सजीव चित्रण मिलता है, जिसमें अपने ऊंचे-तगड़े घोड़े चेतक को नकली सूंड लगाकर महाराणा ने हाथी जैसा दिखाकर युद्ध की रणनीति बनाई थी। महाराणा प्रताप अपने पिता उदय सिंह की ही तरह छापामार युद्ध में पारंगत थे। उनके शौर्य और बल का ज़िक्र करते हुए प्रो. लाभ ने बताया कि हल्दीघाटी की लड़ाई में अकबर ने सुलह के लिए तीन बार अपने सेनापतियों को भेजा था लेकिन महाराणा प्रताप ने उनके सामने समर्पण नहीं किया। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप की सेना के सामने हज़ारों की संख्या में मुगल सैनिक एक ही दिन में मारे गए। कुलगुरु ने नवीन शोध के आधार पर जानकारी दी कि हल्दीघाटी का युद्ध महाराणा प्रताप हारे नहीं थे, बल्कि अकबर को पीछे हटना पड़ा था।

कुलगुरु प्रो. लाभ ने बताया कि भारतीय शौर्य की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप ने कई मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया  जिसमें एकलिंग जी व श्रीनाथजी के मंदिरों का पुनरुद्धार भी शामिल है। महाराणा प्रताप ने भाषा एवं साहित्य के संरक्षण के उद्देश्य से मेवाड़ी भाषा को अपने दरबार की राजकीय भाषा भी बनाया था। अपने शासन के दौरान उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के कई प्रयास किए थे। उनके इस कार्य के सम्यक अध्ययन की आवश्यकता भी कुलगुरु ने रेखाकिंत की।

सांची विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष व्याख्यान का आयोजन वैकल्पिक शिक्षा विभाग की ओर से किया गया था। मंच का संचालन विभागाध्यक्ष व सहायक प्राध्यापक डॉ प्रभाकर पाण्डेय ने किया। डॉ पाण्डेय ने बताया कि संपूर्ण भारत कभी परतंत्र नहीं रहा। परिचर्चा में विभिन्न गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी महाराणा प्रताप के शौर्य , साहस एवं स्वाभिमान पर प्रकाश डाला।

Related Posts

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Read More

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल

Read More

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने दोनों कंपनियों

Read More »

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों की बराबरी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रूट ने कम टेस्ट मैचों में

Read More »

पुतला दहन को लेकर रांची में तनाव, छात्रों और पुलिस की भिड़ंत; 14 नामजद

रांची में पुतला दहन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बिगड़

Read More »

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल करने जैसे आरोपों पर नाराजगी

Read More »

शिलॉन्ग हिंसा पर एक्शन मोड में प्रशासन, 15 FIR दर्ज और पांच संदिग्धों की पहचान; SIT को जांच की जिम्मेदारी

शिलॉन्ग में 19 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में मेघालय पुलिस ने अब तक 15 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के

Read More »

निवेश और रोजगार को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, वैश्विक मंच पर बताया MP का रोडमैप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Economic Times World Leaders Forum 2026 में प्रदेश के निवेश और विकास मॉडल को सामने रखा। उन्होंने

Read More »