हर घर नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित करें : प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरि राव

जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

भोपाल। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पी. नरहरि ने मंगलवार को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक घर तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह मिशन राज्य की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख सचिव श्री नरहरि ने भोपाल, सीहोर एवं विदिशा के जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि जून माह तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन, एकल नल-जल योजना तथा रोड रेस्टोरेशन के कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शेष रोड रेस्टोरेशन कार्य को बारिश से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकता होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों का परिणाम जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन को सफल बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रत्येक अधिकारी को सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।

इस अवसर पर भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह, मुख्य प्रबंधक जल निगम केवीएस चौधरी, प्रमुख अभियंता केके सोनगरिया, मुख्य महाप्रबंधक पीके रघुवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य प्रबंधक चौधरी द्वारा पीपीटी के माध्यम से भोपाल, सीहोर और विदिशा जिलों में संचालित समूह जल प्रदाय योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

Related Posts

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Read More

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल

Read More

फाइनेंस कंपनियों पर RBI की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर भरना होगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने दोनों कंपनियों

Read More »

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों की बराबरी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रूट ने कम टेस्ट मैचों में

Read More »

पुतला दहन को लेकर रांची में तनाव, छात्रों और पुलिस की भिड़ंत; 14 नामजद

रांची में पुतला दहन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय बिगड़

Read More »

फर्जी तलाक’ विवाद में आकांक्षा चमोला का बयान, गौरव के इस्तेमाल को लेकर भी रखी अपनी बात

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे ‘फर्जी तलाक’ और गौरव का इस्तेमाल करने जैसे आरोपों पर नाराजगी

Read More »

शिलॉन्ग हिंसा पर एक्शन मोड में प्रशासन, 15 FIR दर्ज और पांच संदिग्धों की पहचान; SIT को जांच की जिम्मेदारी

शिलॉन्ग में 19 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में मेघालय पुलिस ने अब तक 15 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के

Read More »

निवेश और रोजगार को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, वैश्विक मंच पर बताया MP का रोडमैप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Economic Times World Leaders Forum 2026 में प्रदेश के निवेश और विकास मॉडल को सामने रखा। उन्होंने

Read More »