मई में 50 डिग्री के ऊपर उबलने के लिए रहे तैयार, IMD के पूर्वानुमान से निकल रहा पसीना, भारत में गर्मी ने तोड़ा 120 साल का रिकार्ड
1 min read
नई दिल्ली। भारत में साल 2022 में अप्रैल माह में पड़ने वाली गर्मी ने 120 काअधिकतम तापमान का रिकार्ड तोड़ा दिया है। India Meteorological department ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मई माह में देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर भारत में तापमान 50 डिग्री के निशान को पार कर सकता है। मई आमतौर पर सबसे गर्म महीना होता है। IMD के महानिदेशक डॉ एम महापात्र ने ट्रेंड्स को देखते हुए यह अनुमान लगाया है।

आईएमडी के शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा, अप्रैल में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान पिछले 122 वर्षों में क्रमशः 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक है।मई में पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में सामान्य से कम तापमान होने की संभावना है।

डॉ महामात्र ने कहा, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों के साथ दक्षिणपूर्वी प्रायद्वीप को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक सामान्य वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में सामान्य से कम तापमान होने की संभावना है।इन राज्यों में लू की आशंका

मौसम कार्यालय के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र के विदर्भ में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है। पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और तेलंगाना के उत्तरी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है।
पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है जहां दिन का अधिकतम तापमान धौलपुर में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।